Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में दीपावली उत्सव, प्रेम और सद्भाव का दिया संदेश ● दिवाली से पहले ग्रेटर नोएडा की सड़कें और गांव रोशनी से जगमगाए, 1200 स्ट्रीट लाइटें हुईं चालू ● जेवर में 100 दिन से धरने पर किसान, मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान; धरनास्थल पर ही मनाएंगे दिवाली ● 12 दिसंबर को परिवार संग अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव, रामलला के दर्शन कर हनुमानगढ़ी में भी टेकेंगे मत्था ● ग्रेटर नोएडा: सिरसा और डाढ़ा के 127 किसानों को दिवाली पर मिला 6 फीसदी आबादी भूखंड का तोहफा ● ग्रेटर नोएडा में 85 रेहड़ी-पटरी वालों को मिले वेंडिंग प्लेटफॉर्म, 12 सेक्टरों में बनाए गए हैं 769 प्लेटफॉर्म ● यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए सब-इंस्पेक्टर, सीएम योगी बोले- अब भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार ● ग्रेटर नोएडा: दिवाली रंगोली के जरिए छात्राओं ने दिया सोशल मीडिया की लत से बचने का संदेश ● शारदा यूनिवर्सिटी में धूमधाम से मनी दिवाली, ‘दीवाली धमाल 2026’ और ‘दीपोत्सव’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक ● यूपी में दो IAS अधिकारियों का तबादला, भवानी सिंह खंगारौत बने गन्ना आयुक्त

दिवाली से पहले ग्रेटर नोएडा की सड़कें और गांव रोशनी से जगमगाए, 1200 स्ट्रीट लाइटें हुईं चालू

दिवाली से पहले ग्रेटर नोएडा में शहर से लेकर गांवों तक प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने का अभियान तेज कर दिया गया है।
top-news

दिवाली से पहले ग्रेटर नोएडा में शहर से लेकर गांवों तक प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने का अभियान तेज कर दिया गया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने कई सेक्टरों, प्रमुख सड़कों और गांवों में स्ट्रीट लाइट, हाईमास्ट और डेकोरेटिव लाइटें चालू कराई हैं। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की 80 मीटर रोड, सेक्टर-12, सेक्टर-2, सेक्टर-3 और टेकजोन-4 के साथ पतवाड़ी स्थित श्मशान घाट पर भी हाईमास्ट और अन्य लाइटें दिवाली से पहले रोशन कर दी गई हैं। प्राधिकरण की इस पहल से रात के समय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ प्रमुख स्थानों पर अंधेरा दूर करने में मदद मिलेगी।


पांच गांवों समेत कई ग्रामीण इलाकों में 1200 स्ट्रीट लाइटें चालू


प्राधिकरण के विद्युत अभियांत्रिकी विभाग के वर्क सर्कल-1 की ओर से बिसरख, ऐमनाबाद, तिलपता, भोला रावल और मिलक लच्छी समेत विभिन्न गांवों में करीब 1200 स्ट्रीट लाइटों को ऊर्जीकृत कर दिया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में शेष बंद लाइटों को चालू कराने का काम भी तेजी से चल रहा है। इससे गांवों की सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर रात के समय रोशनी बेहतर होने की उम्मीद है। खासकर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को आवागमन और सुरक्षा के लिहाज से राहत मिल सकती है।

सूरजपुर से दादरी रेलवे स्टेशन तक लगेंगी नई स्ट्रीट लाइटें


ग्रेटर नोएडा में प्रकाश व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए सूरजपुर से दादरी रेलवे स्टेशन तक नई स्ट्रीट लाइटें लगाने की योजना को सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। इस परियोजना पर करीब चार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसके पूरा होने से इस मार्ग पर रात में सफर करने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी। वहीं, सूरजपुर-कसना रोड पर मोजरबियर रोटरी से घंटाघर चौक के बीच आकर्षक डेकोरेटिव लाइटें भी दिवाली के अवसर पर चालू कर दी गई हैं।

सभी डार्क स्पॉट को रोशन करना प्राधिकरण की प्राथमिकता


ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने कहा कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रकाश व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। शहर के सभी डार्क स्पॉट को रोशन करना प्राधिकरण की पहली प्राथमिकता है। दिवाली से पहले अलग-अलग क्षेत्रों में लाइटें चालू कराने का अभियान इसी दिशा में उठाया गया कदम है।