Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● ग्रेटर नोएडा वेस्ट में भगवान चित्रगुप्त का तृतीय वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया, श्रद्धालुओं को प्रसाद में बांटी गई कलम
● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो को मंजूरी मिलने पर विकास समिति ने जताई खुशी, बोली- अब आश्वासन नहीं, धरातल पर काम चाहिए
● यूपी: सीएम योगी ने 1,146 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, 4,300 किसान परिवारों को मिले 215 करोड़ रुपये
● दिल्ली में शुरू हुई यमुना क्रूज सेवा, 500 रुपये में मिलेगा 40 मिनट का सफर
● नोएडा-ग्रेटर नोएडा में पुरानी गाड़ियों पर लगी रोक, GRAP-3 के तहत BS-3 पेट्रोल और BS-4 डीजल वाहन नहीं चलेंगे
● गोवर्धन पूजा पर पैतृक गांव वैदपुरा पहुंचे सचिन पायलट, राजेश पायलट गोलचक्कर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
● छठ पूजा पर एक्सप्रेसवे पर बढ़ेगा ट्रैफिक का दबाव, UPIDA ने किए विशेष इंतजाम
● ग्रेटर नोएडा PNB घोटाला: BTech पास बैंक चपरासी पर 10.24 करोड़ की हेराफेरी का आरोप, CBI ने दो को किया गिरफ्तार
● ग्रेटर नोएडा में 55 किलो गांजा पकड़ा, तीन आरोपी गिरफ्तार; टेलीग्राम से लेते थे ऑर्डर और ऑनलाइन पार्सल से करते थे सप्लाई
● दिल्ली-NCR में धुंध और प्रदूषण का डबल अटैक, कई इलाकों में AQI 400 के करीब; गुरुग्राम की हवा सबसे खराब
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में भगवान चित्रगुप्त का तृतीय वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया, श्रद्धालुओं को प्रसाद में बांटी गई कलम
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में भगवान चित्रगुप्त एवं कलम-दवात पूजन का तृतीय वार्षिकोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया।
- sakshi choudhary
- 11 Nov, 2026
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में भगवान चित्रगुप्त एवं कलम-दवात पूजन का तृतीय वार्षिकोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। छोटी मिलक स्थित प्राचीन शिव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न सोसायटियों और क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। भगवान चित्रगुप्त की स्तुति, कथा और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ धार्मिक आयोजन की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप कलम वितरित की गई। इस दौरान कलम क महत्व और ज्ञान, सत्य, न्याय एवं अच्छे कर्मों के संदेश को भी साझा किया गया। आयोजन ने धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।
तीन वर्ष पहले हुई थी भगवान चित्रगुप्त की प्राण प्रतिष्ठा
आयोजकों के अनुसार, छोटी मिलक स्थित प्राचीन शिव मंदिर में तीन वर्ष पूर्व 23 अक्टूबर को समाज के विभिन्न वर्गों के सामूहिक प्रयासों से भगवान चित्रगुप्त की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई थी। इस कार्य में चित्रांश समाज के लोगों ने विशेष भूमिका निभाई थी। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी कलम-दवात पूजन और वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सुपरटेक-3, अजनारा ली गार्डन, निराला सोसायटी, ऐस सिटी और सौंदर्य समेत कई सोसायटियों में बैठकें आयोजित की गई थीं। इन बैठकों के माध्यम से कार्यक्रम की तैयारियां की गईं और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया। धार्मिक कार्यक्रम के दौरान भगवान चित्रगुप्त की कथा सुनाई गई, जिसमें उनकी महिमा और लेखनी के आध्यात्मिक महत्व के बारे में बताया गया। इसके बाद पूजा-अर्चना और आरती संपन्न हुई।
कलम के प्रसाद से दिया ज्ञान और न्याय का संदेश
कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में कलम भेंट की गई। भगवान चित्रगुप्त को लेखनी और कर्मों के लेखाजोखा से जुड़ी धार्मिक मान्यताओं में विशेष स्थान प्राप्त है। ऐसे में कलम का प्रसाद ज्ञान, विवेक, सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा का प्रतीक बना। श्रद्धालुओं ने भगवान चित्रगुप्त की महिमा का प्रचार-प्रसार करने और समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कृष्ण दयाल निगम, हरिशंकर प्रसाद सिन्हा, अजय कुमार लाल, आकांक्षा श्रीवास्तव, देवेश्वर सक्सेना, अजीत कुमार अस्थाना, नरेंद्र श्रीवास्तव, बद्री नारायण श्रीवास्तव, डॉ. राजीव वर्मा, विवेक श्रीवास्तव विक्कू, ए.के. खरे, ए. कुलश्रेष्ठ, नीरज श्रीवास्तव, विशाल श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव और एस.के. वर्मा समेत अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे। सामूहिक सहभागिता के साथ संपन्न हुआ यह आयोजन आस्था, संस्कार और सामाजिक समरसता का संदेश देकर संपन्न हुआ।