Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जाम से मिलेगी राहत, तीन नए अंडरपास बनाने की तैयारी
● ग्रेटर नोएडा: गुलिस्तानपुर के 113 किसानों को मिला 6 फीसदी आबादी भूखंड
● ग्रेटर नोएडा: गुलिस्तानपुर के 113 किसानों को मिला 6 फीसदी आबादी भूखंड, 90 प्लॉट का निकाला गया ड्रॉ
● यूपी में 16 IAS अधिकारियों का फेरबदल, रवि कुमार एनजी को UPSIDA की जिम्मेदारी
● बाल दिवस पर एम.सी. गोपीचंद इंटर कॉलेज में सजा रंगोत्सव, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
● ट्रेड फेयर में ग्रेटर नोएडा की परियोजनाओं का प्रदर्शन, यूपी के मुख्य सचिव एसपी गोयल ने किया प्राधिकरण के स्टॉल का निरीक्षण
● एडवोकेट मुकेश नागर को भाजपा ओबीसी मोर्चा में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी।
● 16 नवंबर से शुरू होगा जनगणना-2027 का स्व-गणना अभियान, घर बैठे ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार का विवरण
● छठ पूजा के लिए सज गए ग्रेटर नोएडा के बाजार, 21 घाटों पर होगी पूजा; आज नहाय-खाय से महापर्व की शुरुआत
● यूपी में PDA की काट के लिए BJP की नई रणनीति, पश्चिम क्षेत्र की कमान गुर्जर नेता नवाब सिंह नागर को
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जाम से मिलेगी राहत, तीन नए अंडरपास बनाने की तैयारी
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लगातार बढ़ते ट्रैफिक और जाम की समस्या से निपटने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने तीन नए अंडरपास बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।
- sakshi choudhary
- 17 Nov, 2026
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लगातार बढ़ते ट्रैफिक और जाम की समस्या से निपटने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने तीन नए अंडरपास बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए प्राधिकरण के परियोजना विभाग ने राइज पुलिस चौकी, पंचमुखी हनुमान मंदिर गोलचक्कर और तिलपता गोलचक्कर का सर्वेक्षण कर प्रस्ताव तैयार किया है। प्रस्ताव को उच्चाधिकारियों के पास भेज दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, सैद्धांतिक मंजूरी मिलने के बाद तीनों परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार कराई जाएगी। सर्वेक्षण में इन स्थानों पर वाहनों की आवाजाही, व्यस्त समय में लगने वाले जाम और भविष्य में बढ़ने वाले ट्रैफिक को ध्यान में रखा गया है।
प्राधिकरण के प्रस्ताव के मुताबिक, राइज पुलिस चौकी के पास अंडरपास बनने से सेक्टर-1, सेक्टर-2, बिसरख और आसपास की सोसाइटियों में रहने वाले हजारों लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, पंचमुखी हनुमान मंदिर गोलचक्कर पर अंडरपास बनने से टेकजोन-4, बिसरख और आसपास के आवासीय क्षेत्रों में आवागमन आसान हो सकेगा। इसके अलावा तिलपता गोलचक्कर पर अंडरपास बनने से सूरजपुर, दादरी, ग्रेटर नोएडा वेस्ट और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों की ओर आने-जाने वाले वाहन चालकों को फायदा मिलेगा। परियोजना विभाग के महाप्रबंधक परियोजना एके सिंह के मुताबिक, जाम की समस्या दूर करने के लिए तीन नए अंडरपास के प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। इनका परीक्षण कराया जाएगा। परियोजनाएं पूरी होने के बाद यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
130 मीटर सड़क पर बस-वे का काम अंतिम चरण में, परी चौक का भी बदलेगा डिजाइन
ग्रेटर नोएडा ईस्ट और वेस्ट को जोड़ने वाली 130 मीटर चौड़ी सड़क पर दोनों तरफ बस-वे का निर्माण भी तेजी से किया जा रहा है। गौड़ चौक से सिरसा गोलचक्कर तक करीब 25 किलोमीटर लंबी सड़क के दोनों ओर बस-वे बनाया जा रहा है। इसका काम अंतिम चरण में है। इसके पूरा होने से इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही अधिक सुगम होने की उम्मीद है। दूसरी ओर, परी चौक को जाम मुक्त बनाने के लिए प्राधिकरण इसके यातायात डिजाइन को नए सिरे से तैयार करने की योजना बना रहा है। इसमें स्कूल ऑफ प्लानिंग के विशेषज्ञों की मदद ली जाएगी। परी चौक पर अंडरपास और फ्लाईओवर बनाने जैसे विकल्पों पर विचार किया जाएगा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान सेवाएं शुरू होने के बाद ग्रेटर नोएडा की सड़कों पर वाहनों का दबाव और बढ़ने की संभावना है। बुलंदशहर, सिकंदराबाद, दनकौर और कासना की ओर से आने वाले वाहन परी चौक के रास्ते नोएडा, फरीदाबाद और दिल्ली जाते हैं। ऐसे में परी चौक का नया डिजाइन और प्रस्तावित अंडरपास शहर की यातायात व्यवस्था के लिहाज से महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।