Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● ग्रेटर नोएडा में सड़कों पर धूल मिलने पर दो कंपनियों पर 1.50 लाख का जुर्माना, तीनों ACEO ने किया निरीक्षण
● ग्रेटर नोएडा में निवेश करना चाहती हैं रूस की कंपनियां, प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ हुई बैठक
● युवाओं के करियर से खिलवाड़ करने वालों को तबाह कर देंगे: सीएम योगी, बोले- रील नहीं, फ्यूचर स्क्रॉल कीजिए
● ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण रोकने के लिए प्राधिकरण ने तेज की मुहिम, नियम तोड़ने वालों पर लगेगा जुर्माना
● बाल झड़ने की वजह सिर्फ शैम्पू नहीं, शरीर में इस विटामिन की कमी भी बन सकती है कारण
● ग्रेटर नोएडा वेस्ट के चौपाल रेस्टोरेंट में नूडल्स में बाल और मच्छर मिलने का आरोप, अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
● Yogi Adityanath Mother Death: सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन
● Noida News: नोएडा की हवा फिर हुई खराब, सेक्टर-62 का AQI 369; दो दिन पहले ही हटाया गया था GRAP-3
● गौतमबुद्ध नगर: 2009 के हत्या और जानलेवा हमले के मामले में 10 दोषियों को उम्रकैद, आर्म्स एक्ट में पांच को 3 साल की सजा
● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में तीन ACEO के बीच विभागों का बंटवारा, प्रेरणा सिंह, सुमित यादव और नूपुर गोयल को मिली नई जिम्मेदारी
ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण रोकने के लिए प्राधिकरण ने तेज की मुहिम, नियम तोड़ने वालों पर लगेगा जुर्माना
शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण पर नियंत्रण पाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अपनी मुहिम तेज कर दी है।
- sakshi choudhary
- 20 Nov, 2026
शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण पर नियंत्रण पाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अपनी मुहिम तेज कर दी है। प्राधिकरण के सीईओ डॉ. बलकार सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदूषण की रोकथाम के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि प्रदूषण से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जुर्माना लगाने के साथ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके अलावा लोगों को जागरूक करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में सीईओ ने निर्देश दिया कि सड़कों के किनारे मौजूद कच्चे हिस्सों पर घास लगाई जाए, ताकि धूल न उड़े। शहर की सड़कों की सफाई मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनों के जरिए दो शिफ्ट में दिन और रात दोनों समय कराई जाए। प्रदूषण के लिहाज से चिह्नित हॉटस्पॉट पर विशेष निगरानी रखते हुए रोकथाम के सभी जरूरी उपाय किए जाएं। उन्होंने एंटी स्मॉग गन और वाटर स्प्रिंकलर की संख्या जरूरत के अनुसार बढ़ाने को भी कहा। साथ ही, निर्धारित कूड़ा संग्रहण केंद्रों से नियमित रूप से कूड़ा उठाने और निर्माण स्थलों पर सामग्री को ढककर रखने के निर्देश दिए।
डॉ. बलकार सिंह ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए जनजागरूकता पर भी जोर दिया। उन्होंने आरडब्ल्यूए, अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन और सामुदायिक केंद्रों के नोटिस बोर्ड पर जागरूकता संबंधी पंफलेट लगाने को कहा। स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और बल्क वेस्ट जनरेटरों के बीच एनजीओ के माध्यम से अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा शहर में ई-चार्जिंग स्टेशन बढ़ाने, लकड़ी के अलाव की जगह इलेक्ट्रिक हीटर इस्तेमाल करने और हॉर्टिकल्चर वेस्ट से वर्मी कंपोस्ट बनाने के निर्देश दिए गए। कचरा या बागवानी अपशिष्ट जलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। सीईओ ने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए सीएक्यूएम के निर्देशों का पालन केवल सर्दियों में नहीं, बल्कि पूरे साल किया जाना चाहिए। बैठक में एसीईओ प्रेरणा सिंह, सुमित यादव और नुपुर गोयल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।