Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में सड़कों पर धूल मिलने पर दो कंपनियों पर 1.50 लाख का जुर्माना, तीनों ACEO ने किया निरीक्षण ● ग्रेटर नोएडा में निवेश करना चाहती हैं रूस की कंपनियां, प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ हुई बैठक ● युवाओं के करियर से खिलवाड़ करने वालों को तबाह कर देंगे: सीएम योगी, बोले- रील नहीं, फ्यूचर स्क्रॉल कीजिए ● ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण रोकने के लिए प्राधिकरण ने तेज की मुहिम, नियम तोड़ने वालों पर लगेगा जुर्माना ● बाल झड़ने की वजह सिर्फ शैम्पू नहीं, शरीर में इस विटामिन की कमी भी बन सकती है कारण ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट के चौपाल रेस्टोरेंट में नूडल्स में बाल और मच्छर मिलने का आरोप, अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन ● Yogi Adityanath Mother Death: सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन ● Noida News: नोएडा की हवा फिर हुई खराब, सेक्टर-62 का AQI 369; दो दिन पहले ही हटाया गया था GRAP-3 ● गौतमबुद्ध नगर: 2009 के हत्या और जानलेवा हमले के मामले में 10 दोषियों को उम्रकैद, आर्म्स एक्ट में पांच को 3 साल की सजा ● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में तीन ACEO के बीच विभागों का बंटवारा, प्रेरणा सिंह, सुमित यादव और नूपुर गोयल को मिली नई जिम्मेदारी

ग्रेटर नोएडा में सड़कों पर धूल मिलने पर दो कंपनियों पर 1.50 लाख का जुर्माना, तीनों ACEO ने किया निरीक्षण

शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सख्ती बढ़ा दी है।
top-news

शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सख्ती बढ़ा दी है। सीईओ डॉ. बलकार सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को तीनों अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारियों (ACEO) ने अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर प्रदूषण नियंत्रण के इंतजामों का निरीक्षण किया। इस दौरान सड़कों पर धूल मिलने और सफाई व्यवस्था में लापरवाही पाए जाने पर दो कंपनियों पर कुल 1.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इनमें एएसएसएआई और एंटोनी वेस्ट कंपनी शामिल हैं। जुर्माने की राशि कंपनियों के आगामी भुगतान से काटी जाएगी।


एसीईओ प्रेरणा सिंह और एसीईओ सुमित यादव ने डीजीएम विजय रावल और वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात शंकर के साथ 130 मीटर रोड पर तिलपता चौक, राइज पुलिस चौकी, ऐस सिटी और चारमूर्ति अंडरपास के आसपास निरीक्षण किया। तिलपता के पास सड़क पर धूल मिलने पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई और जिम्मेदार कंपनी एएसएसएआई पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। वहीं, राइज पुलिस चौकी के आसपास पानी का छिड़काव बढ़ाने के निर्देश दिए गए। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी और आसपास के क्षेत्रों में सड़कों पर धूल मिलने पर एंटोनी वेस्ट कंपनी पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। दोनों कंपनियों को सफाई व्यवस्था सुधारने और मैकेनिकल स्वीपिंग प्रभावी ढंग से कराने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि भविष्य में लापरवाही मिलने पर अनुबंध की शर्तों के तहत और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



इससे पहले एसीईओ नुपुर गोयल ने साकीपुर अंडरपास के पास सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत के लिए एस्टीमेट तैयार कर टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए। साथ ही धूल पर नियंत्रण के लिए नियमित पानी का छिड़काव कराने को कहा। उन्होंने सिरसा गोलचक्कर के आसपास भी निरीक्षण कर पानी का छिड़काव बढ़ाने के निर्देश दिए। प्राधिकरण की इस कार्रवाई का उद्देश्य शहर की सड़कों पर धूल कम करना और प्रदूषण नियंत्रण के उपायों को प्रभावी बनाना है।