Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● जेवर में किसान आंदोलन का बड़ा अपडेट! महापंचायत के बाद झुका प्रशासन, अब 23 नवंबर को यमुना प्राधिकरण में होगी निर्णायक वार्ता
● हुनरमंद युवा ही बनाएंगे विकसित भारत की मजबूत नींव, पीएम मोदी ने कौशल विकास को बताया देश की ताकत
● कभी कांग्रेस तो कभी भाजपा के निशाने पर Meta, भारत में क्यों बढ़ रहे विवाद? हैदराबाद से गुरुग्राम तक क्या है पूरा मामला
● जनगणना ड्यूटी में लापरवाही पर होगी FIR, ग्रेटर नोएडा में 2436 इन्यूमेरेटर और 330 सुपरवाइजर तैनात
● 50 फीसदी से ज्यादा लोगों को नहीं पता कि उन्हें है हाई बीपी, दीवार के सहारे की जाने वाली एक्सरसाइज से मिल सकता है फायदा
● यूपी स्पेशल TET का रिजल्ट घोषित, 17 दिन में जारी हुआ परिणाम
● ई-गन्ना प्रणाली से किसानों को मिल रहीं डिजिटल सुविधाएं, सर्वे से भुगतान तक की जानकारी ऑनलाइन
● 'मैं चुनौती को चुनौती दिए बिना रह नहीं सकता', पीएम मोदी ने गिनाईं उपलब्धियां
● ग्रेटर नोएडा में सड़कों पर धूल मिलने पर दो कंपनियों पर 1.50 लाख का जुर्माना, तीनों ACEO ने किया निरीक्षण
● ग्रेटर नोएडा में निवेश करना चाहती हैं रूस की कंपनियां, प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ हुई बैठक
जनगणना ड्यूटी में लापरवाही पर होगी FIR, ग्रेटर नोएडा में 2436 इन्यूमेरेटर और 330 सुपरवाइजर तैनात
जनगणना-2027 के कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- sakshi choudhary
- 21 Nov, 2026
जनगणना-2027 के कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि ड्यूटी प्राप्त नहीं करने और आवंटित क्षेत्र में काम शुरू नहीं करने वाले इन्यूमेरेटर के खिलाफ जनगणना अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराई जा सकती है। नगर जनगणना अधिकारी एवं प्राधिकरण के सीईओ सुमित यादव ने ऐसे कर्मचारियों को तत्काल ड्यूटी पत्र प्राप्त कर अपना काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जनगणना के लिए 2436 इन्यूमेरेटर और 330 सुपरवाइजर तैनात
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र में जनगणना का काम सुचारु रूप से पूरा कराने के लिए बड़े स्तर पर कर्मचारियों की तैनाती की गई है। सीईओ सुमित यादव के मुताबिक, पूरे क्षेत्र में 2436 इन्यूमेरेटर और 330 सुपरवाइजर लगाए गए हैं। सभी कर्मचारियों को अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि निर्धारित समयसीमा के भीतर जनगणना का काम पूरा हो सके। इसके बावजूद कुछ इन्यूमेरेटर ने अभी तक अपनी ड्यूटी प्राप्त नहीं की है और आवंटित क्षेत्र में काम भी शुरू नहीं किया है। ऐसे कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए तत्काल जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं। आदेशों का पालन नहीं करने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
30 नवंबर तक चलेगा स्वगणना अभियान
जनगणना-2027 के दूसरे चरण के तहत 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक स्वगणना (Self Enumeration) अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान निवास आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in पर जाकर अपने और परिवार के सदस्यों का विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। प्राधिकरण ने इस सुविधा का लाभ उठाने और अधिक से अधिक संख्या में स्वगणना प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। इसके बाद जनगणना कर्मी घर-घर जाकर दर्ज की गई जानकारी का सत्यापन करेंगे।
100 प्रतिशत स्वगणना पर RWA प्रतिनिधियों को मिलेगा सम्मान
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने स्वगणना अभियान में लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए विशेष पहल की है। जिस सेक्टर या आवासीय सोसाइटी के शत-प्रतिशत निवासी स्वगणना प्रक्रिया पूरी करेंगे, वहां के ब्लॉक या सेक्टर प्रतिनिधि और RWA पदाधिकारियों को प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से सम्मानित किया जाएगा। एसीईओ एवं नगर जनगणना अधिकारी सुमित यादव ने सभी सेक्टरों और सोसाइटियों के निवासियों से अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।