Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस

Greater Noida: अल्फा कमर्शियल बेल्ट से खरीदे गए मोमोज से बिगड़ी तबीयत

top-news

Greater Noida: सड़क किनारे बिकने वाले मोमोज अब लोगों की सेहत के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। ताजा मामला अल्फा कमर्शियल बेल्ट से सामने आया है, जहां एक परिवार के चार सदस्यों ने मोमोज खाए और कुछ ही देर में सभी की तबीयत बिगड़ गई। उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। इस घटना ने फिर से सड़क किनारे बिकने वाले खाने की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Greater Noida: देर से मिली शिकायत, जांच में दिक्कत

परिवार के अस्पताल पहुंचने और तबीयत बिगड़ने के बाद जब खाद्य विभाग को इसकी सूचना दी गई, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अधिकारियों ने बताया कि देर से शिकायत मिलने की वजह से ठीक वही मोमोज का नमूना नहीं मिल सका, जिसे खाने से लोग बीमार हुए। हालांकि, दुकान से मौजूद दूसरे मोमोज के नमूने एकत्र कर जांच के लिए लैब भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारण स्पष्ट हो पाएगा।

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

गौरतलब है कि Greater Noida में कुछ महीने पहले भी मोमोज खाने से 50 से ज्यादा लोग बीमार हो गए थे। इसके बावजूद सड़क किनारे बिना लाइसेंस और बिना गुणवत्ता जांच के मोमोज की बिक्री जारी है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे खाद्य पदार्थों में साफ-सफाई का अभाव होता है, जो सीधे लोगों के स्वास्थ्य पर असर डालता है। प्रशासन से मांग की जा रही है कि ऐसे ठेलों पर सख्त कार्रवाई हो और नियमित जांच की व्यवस्था की जाए।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video