Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस

Greater Noida Authority: ACEO प्रेरणा सिंह ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण, गांवों और सड़कों के विकास पर दिया जोर

top-news

Greater Noida Authority: एसीईओ  प्रेरणा सिंह ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र का दौरा कर कई विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले भनौता गांव में श्मशान घाट के निर्माण कार्य का जायजा लिया। एसीईओ Prerna Singh ने श्मशान घाट में षेड लगाने के निर्देश दिए ताकि लोगों को बारिश और धूप से राहत मिल सके। इसके साथ ही गांव में चल रहे अन्य विकास कार्यों की भी समीक्षा की गई और जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।

Greater Noida Authority: प्रेरणा सिंह ने इन स्थलों का किया निरीक्षण

इसके बाद प्रेरणा सिंह ने ईकोटेक 16 क्षेत्र में प्रस्तावित 80 मीटर, 60 मीटर और 24 मीटर चौड़ी सड़कों का स्थल निरीक्षण किया। इन सड़कों के निर्माण के लिए प्राधिकरण के सीईओ से स्वीकृति मिल चुकी है। फिलहाल जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है। यह सड़कें औद्योगिक और यातायात विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी और क्षेत्र की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएंगी।

दौरे के दौरान भोला रावल गाँव पहुँची प्रेरणा सिंह 

अपने दौरे के अंतिम चरण में एसीईओ Prerna Singh भोला रावल गांव पहुंचीं। उन्होंने वहां के प्राचीन मंदिर और तालाब का जायजा लिया और उनके जीर्णोद्धार के निर्देश दिए। Greater Noida Authority की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने कहा कि इस ऐतिहासिक स्थल को टूरिस्ट स्पॉट के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे गांव की सुंदरता और पहचान को बढ़ावा मिलेगा। इस दौरे में वरिष्ठ प्रबंधक सन्नी यादव, प्रबंधक स्वतंत्र कुमार, सहायक प्रबंधक नरेश गुप्ता समेत वर्क सर्किल दो का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video