Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस

Greater Noida: दोस्ती पड़ी भारी नहर में डूबा युवक, तलाश जारी

top-news

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के मिलक करीमाबाद पुल के पास शुक्रवार शाम एक दुखद हादसा हो गया। दस्तमपुर गांव के चार दोस्त ब्रजेश, विमल, टीटू और निशु नहर में नहाने गए थे। नहर में पानी का तेज बहाव था, जिसमें तीन लोग बहने लगे। टीटू ने साहस दिखाते हुए विमल और निशु को बाहर निकाल लिया, लेकिन ब्रजेश पानी में बह गया और उसका कुछ पता नहीं चला।

Greater Noida: घटना की खबर ने लोगो को किया हैरान

घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंच गए और युवक की तलाश शुरू कर दी। लेकिन काफी कोशिशों के बावजूद ब्रजेश नहीं मिला। प्रशासन की ओर से देर तक कोई अधिकारी नहीं पहुंचा, जिससे नाराज होकर ग्रामीणों ने जेवर-खुर्जा मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और युवक को जल्द खोजने का भरोसा दिया, जिसके बाद रात करीब साढ़े नौ बजे जाम हटाया गया।

एनडीआरएफ की टीम ने शुरु की तलाश 

शनिवार सुबह भी Greater Noida में एनडीआरएफ की मदद से युवक की तलाश जारी रही, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है। गांव में मातम का माहौल है और परिवार के लोग सदमे में हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि युवक को जल्द से जल्द खोजा जाए।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter