Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे ● नोएडा में FDRC के नवीकरण कक्ष का उद्घाटन, परिवारों के विवादों के समाधान पर जोर ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए सात प्रतिशत आबादी भूखंड ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए 7 प्रतिशत आबादी भूखंड ● NEET सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी, नंदन नीलेकणि समिति जल्द सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट ● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार ● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा

Attack On CM Rekha Gupta: दिल्ली CM रेखा गुप्ता पर हमला! आरोपी 5 दिन की पुलिस रिमांड पर, राजकोट से जुड़ रहे हैं सुराग

Attack On CM Rekha Gupta: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला (Rekha Gupta Attack) मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। अदालत ने 20 अगस्त 2025 को आरोपी राजेश भाई खिमजी भाई सकारिया, उम्र 41 वर्ष, निवासी राजकोट को 5 दिन की पुलिस रिमांड (Police Remand) पर भेज दिया। पुलिस ने उसे देर रात ड्यूटी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। अब जांच एजेंसी आरोपी को राजकोट ले जाकर उसके संपर्कों की पड़ताल कर सकती है और सीएम आवास पर Crime Scene Recreation भी कर सकती है।
top-news

Attack On CM Rekha Gupta: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला (Rekha Gupta Attack) मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। अदालत ने 20 अगस्त 2025 को आरोपी राजेश भाई खिमजी भाई सकारिया, उम्र 41 वर्ष, निवासी राजकोट को 5 दिन की पुलिस रिमांड (Police Remand) पर भेज दिया। पुलिस ने उसे देर रात ड्यूटी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। अब जांच एजेंसी आरोपी को राजकोट ले जाकर उसके संपर्कों की पड़ताल कर सकती है और सीएम आवास पर Crime Scene Recreation भी कर सकती है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी दिल्ली आने के बाद किससे मिला और किससे संपर्क किया, इसकी गहन जांच की जा रही है। वहीं उसका मोबाइल फोन फोरेंसिक जांच (Forensic Investigation) के लिए भेजा गया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसके पीछे कोई बड़ी साजिश (Conspiracy) तो नहीं।


Attack On CM Rekha Gupta: जाने क्या कहते है वहाँ मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने

हमला सीएम गुप्ता के सिविल लाइंस आवास (Civil Lines Residence) पर आयोजित जनसुनवाई के दौरान हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आरोपी पहले कुछ कागज लेकर पहुंचा था, जिसके बाद उसने जोर से चिल्लाया और सीएम पर हमला करने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि आरोपी का एक रिश्तेदार जेल में है और वह उसकी रिहाई के लिए याचिका लेकर आया था। गिरफ्तारी से पहले वहां मौजूद लोगों ने उसकी जमकर पिटाई भी की।


सीएम रेखा गुप्ता पर हुए हमले में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कही ये बड़ी बात 

पहले दावा किया गया था कि आरोपी ने सीएम को थप्पड़ मारा, लेकिन दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा (Virendra Sachdeva) ने इस दावे को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि आरोपी ने केवल उनका हाथ खींचा था, जिससे हाथापाई (Scuffle) हुई और संभव है कि इस दौरान उनका सिर कहीं टकरा गया हो। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है और यह जानने की कोशिश में है कि आरोपी किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ा है या यह हमला महज व्यक्तिगत नाराजगी का नतीजा था।