Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी ● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी ● ग्रेटर नोएडा में पेयजल समस्या पर RWA ने उठाई आवाज, CEO ने दिए स्थायी समाधान के निर्देश ● हमीरपुर के राठ में सपाइयों का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग ● 5 करोड़ रुपये लेकर प्रेमानंद महाराज से मिलने का आरोप, विराट कोहली की टीम ने बताया सच ● ग्रेटर नोएडा में जाली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार ● गौतमबुद्ध नगर में शिक्षक सम्मान समारोह, प्राथमिक से माध्यमिक स्तर तक विजेताओं के नाम घोषित

ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी

ग्रेटर नोएडा में नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-148 मेट्रो स्टेशन के सामने मंगलवार शाम स्लीपर बस में लगी आग ने यात्रियों की मेहनत की कमाई और घर लौटने की उम्मीदों को भी राख कर दिया।
top-news

ग्रेटर नोएडा में नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-148 मेट्रो स्टेशन के सामने मंगलवार शाम स्लीपर बस में लगी आग ने यात्रियों की मेहनत की कमाई और घर लौटने की उम्मीदों को भी राख कर दिया। बस दिल्ली के लाल किला से समस्तीपुर जा रही थी और उसमें करीब 32 यात्री सवार थे। इंजन के पास से धुआं निकलने के बाद देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। यात्रियों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया, लेकिन बस में रखा सामान पूरी तरह जल गया। इस हादसे में पूजा कुमारी का भी लाखों रुपये का सामान जल गया। वह बिहार में अपनी छोटी कॉस्मेटिक दुकान खोलने के लिए दिल्ली से करीब दो से तीन लाख रुपये का सामान खरीदकर ले जा रही थीं। यह रकम उन्होंने उधार लेकर जुटाई थी। हादसे के बाद उन्होंने कहा कि अब उनके पास कुछ नहीं बचा और ऊपर से कर्ज भी हो गया है।


बस में सफर कर रहे दूसरे यात्रियों की कहानी भी दर्दनाक है। अंजरी खातून ने बताया कि बस के अंदर अचानक धुआं भरने लगा और वह किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचा सकीं, लेकिन उनका मोबाइल फोन जल गया। सुजीत ने बताया कि उन्होंने कई महीनों से बाइक खरीदने के लिए पैसे बचाए थे और अपनी जमा-पूंजी बैग में रखकर घर जा रहे थे, जो आग में जल गई। समस्तीपुर के यात्री राकेश के मुताबिक बस में घर का जरूरी सामान और बच्चों के कपड़े रखे थे, जबकि रूबल यादव ने बताया कि वह सफर के दौरान सो गए थे और अचानक आंख खुलने पर बस में अफरा-तफरी देखी। राधा नाम की यात्री ने भी अपना जरूरी सामान जलने की बात कही। आग के दौरान बस में तेज धमाका भी हुआ। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद दमकल टीम ने आग पर काबू पाया।

हादसे के बाद बस के दस्तावेज और पुराने Traffic Challans भी जांच के दायरे में हैं। रिपोर्ट के मुताबिक बस बिहार के गोपालगंज में पंजीकृत थी और पिछले तीन वर्षों में उसके खिलाफ 36 चालान हुए थे, जिनमें कुछ लंबित भी बताए गए हैं। परिवहन विभाग के अनुसार बस का फिटनेस प्रमाणपत्र अक्टूबर 2027 तक और ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट अक्टूबर 2026 तक दर्ज था। आग लगने के कारणों की जांच जारी है और शुरुआती जांच में इंजन के पास से आग शुरू होने की बात सामने आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को राहत-बचाव और घायलों के उपचार की व्यवस्था के निर्देश दिए थे।