Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे ● नोएडा में FDRC के नवीकरण कक्ष का उद्घाटन, परिवारों के विवादों के समाधान पर जोर ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए सात प्रतिशत आबादी भूखंड ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए 7 प्रतिशत आबादी भूखंड ● NEET सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी, नंदन नीलेकणि समिति जल्द सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट ● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार ● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा

Amit Shah: अमित शाह ने लालबागचा राजा के किए दर्शन, परिवार संग पूरी की वार्षिक परंपरा

Amit Shah: केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah अपने बेटे और ICC Chairman Jay Shah समेत परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शनिवार को मुंबई पहुंचे और प्रसिद्ध Lalbaugcha Raja Ganesh Mandal के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर देशभर में सुख-समृद्धि की कामना की। शाह के साथ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद रहे। यह अमित शाह की वार्षिक परंपरा का हिस्सा है
top-news

Amit Shah: केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah अपने बेटे और ICC Chairman Jay Shah समेत परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शनिवार को मुंबई पहुंचे और प्रसिद्ध Lalbaugcha Raja Ganesh Mandal के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर देशभर में सुख-समृद्धि की कामना की। शाह के साथ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद रहे। यह अमित शाह की वार्षिक परंपरा का हिस्सा है, जिसमें वे हर साल गणेश चतुर्थी पर परिवार सहित मुंबई आकर गणपति बप्पा के दर्शन करते हैं।


मुंबई प्रवास के दौरान Amit Shah पहले मुख्यमंत्री फडणवीस के आवास पहुंचे, जहां गणेश पूजा का आयोजन किया गया था। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद रहे। इसके बाद शाह ने दक्षिण मुंबई स्थित Sahyadri Guest House में शिंदे के साथ बैठक की। यहां उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के संयुक्त महासचिव अतुल लिमये, महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण और मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमीत साटम से भी बातचीत की।


भाजपा सूत्रों के अनुसार, शाह के मुंबई आगमन पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने भी उनसे मुलाकात की। सह्याद्री गेस्ट हाउस में हुई इस मुलाकात में आगामी Vice Presidential Election, बिहार विधानसभा चुनाव और संगठनात्मक मामलों पर चर्चा हुई। इसके साथ ही मराठा आरक्षण आंदोलन पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। Amit Shah ने मुख्यमंत्री फडणवीस और मंत्री आशीष शेलार से इस मुद्दे की ताजा स्थिति की जानकारी लेने का संकेत दिया।


इसके अलावा गृह मंत्री शाह का कार्यक्रम बांद्रा पश्चिम और अंधेरी पूर्व के कई प्रसिद्ध गणेश पंडालों के दर्शन का भी है। उनकी इस यात्रा को न केवल धार्मिक आस्था से जोड़ा जा रहा है बल्कि राजनीतिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है। हर साल की तरह इस बार भी शाह का मुंबई दौरा Ganesh Festival 2025 की चर्चाओं में प्रमुख आकर्षण बना हुआ है।