Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● अगस्त क्रांति के जरिए भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा आंदोलन, 7 अगस्त से जिला मुख्यालय पर जुटेगा करप्शन फ्री इंडिया संगठन ● स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, लाल किले पर 12 हजार पुलिसकर्मी तैनात ● Delhi-NCR Weather Update: बारिश से बदला मौसम का मिजाज, अगले 6 दिन कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? ● तेज बारिश ने खोली ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की पोल, Alpha 2 सेक्टर में जलभराव से परेशान लोग ● Noida Airport: ₹799 के 400 ग्राम लड्डू में निकली फफूंदी, यात्री ने की सख्त कार्रवाई की मांग ● सीईओ की सहमति के बाद समाप्त हुआ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कर्मचारियों का धरना, कल से बहाल होगा कामकाज ● UP Election 2027: भाजपा टिकट के लिए तीन टेस्ट, संघ-संगठन और सर्वे तय करेंगे दावेदारों की किस्मत ● UP Supplementary Budget 2026: यूपी में ₹59,019 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, उद्योग से स्वास्थ्य तक इन क्षेत्रों पर बड़ा फोकस ● UP IAS Transfer: यूपी में 13 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले, कई मंडलों के कमिश्नर बदले ● Delhi Weather Update: बादल आए, फुहारें पड़ीं, क्या आज होगी झमाझम बारिश? IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Uttar Pradesh: सुनीता यादव बनीं समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव, जाने पूरी खबर

Uttar Pradesh: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की महिला विंग को और मजबूत करने के उद्देश्य से समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने गौतम बुद्ध नगर जनपद के छपरौला गांव की निवासी सुनीता यादव को राष्ट्रीय सचिव (National Secretary) पद की जिम्मेदारी सौंपी है। लंबे समय से पार्टी में सक्रिय राजनीति कर रही सुनीता यादव की यह उपलब्धि संगठन के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
top-news

Uttar Pradesh: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की महिला विंग को और मजबूत करने के उद्देश्य से समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने गौतम बुद्ध नगर जनपद के छपरौला गांव की निवासी सुनीता यादव को राष्ट्रीय सचिव (National Secretary) पद की जिम्मेदारी सौंपी है। लंबे समय से पार्टी में सक्रिय राजनीति कर रही सुनीता यादव की यह उपलब्धि संगठन के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।


सुनीता यादव ने पहले भी समाजवादी महिला सभा में प्रदेश सचिव (State Secretary) और जिलाध्यक्ष (District President) के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। पार्टी के लिए उनके समर्पण और सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह राष्ट्रीय स्तर पर भूमिका दी गई है। बताया जा रहा है कि वे महिलाओं को पार्टी से जोड़ने और उन्हें राजनीति में आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम करती रही हैं।


राष्ट्रीय सचिव नियुक्त होने पर सुनीता यादव ने पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि "नेतृत्व ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उसे मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाऊंगी।" उनका मानना है कि महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी (Women Empowerment in Politics) समाज को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाती है। वे आने वाले समय में पार्टी को मजबूत करने के साथ ही अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने पर फोकस करेंगी।


राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सुनीता यादव की यह नियुक्ति न सिर्फ महिला सभा (Mahila Sabha) को मजबूती देगी, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी के विस्तार में भी योगदान करेगी। उनकी मेहनत, लगन और कर्तव्यनिष्ठा ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। अब सबकी निगाहें इस बात पर होंगी कि वे अपनी नई जिम्मेदारी में संगठन को किस तरह नई दिशा प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *