Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे ● नोएडा में FDRC के नवीकरण कक्ष का उद्घाटन, परिवारों के विवादों के समाधान पर जोर ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए सात प्रतिशत आबादी भूखंड ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए 7 प्रतिशत आबादी भूखंड ● NEET सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी, नंदन नीलेकणि समिति जल्द सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट ● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार ● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा

अखिलेश यादव का पीएम मोदी पर पलटवार! “सादर विदाई देंगे”, जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन पर सियासी तकरार तेज

नोएडा में जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री Narendra Modi ने उत्तर प्रदेश की पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों ने नोएडा को “लूट का एटीएम” बना दिया था, जबकि भाजपा सरकार ने इसे विकास का इंजन बना दिया है। पीएम मोदी ने यह भी दावा किया कि आज यूपी देश में सबसे अधिक एयरपोर्ट वाला राज्य बन चुका है और यह क्षेत्र वैश्विक स्तर पर निवेश और कनेक्टिविटी का केंद्र बन रहा है।
top-news

प्रधानमंत्री के इस बयान पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पलटवार करते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि “हमारे प्रदेश में मेहमान बनकर आए हैं, हम उन्हें सम्मान सहित विदा करेंगे।” अखिलेश यादव ने इशारों में कहा कि जब हार सामने दिखने लगती है, तो व्यक्ति अपने शब्दों पर नियंत्रण खो देता है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि उम्र और पद का सम्मान करना उनके संस्कार में शामिल है और “सादर विदाई” का संदेश इसी भावना को दर्शाता है।

इससे पहले पीएम मोदी ने नोएडा को लेकर एक पुराना किस्सा भी साझा किया, जिसमें उन्होंने कहा कि अंधविश्वास के कारण पहले के मुख्यमंत्री नोएडा आने से डरते थे। उन्होंने दावा किया कि उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद भी उन्हें नोएडा न जाने की सलाह दी गई थी, लेकिन उन्होंने इन बातों को नजरअंदाज कर क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी। अब जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन के साथ यूपी की राजनीति में एक बार फिर भाजपा और सपा के बीच बयानबाजी तेज हो गई है।