Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे ● नोएडा में FDRC के नवीकरण कक्ष का उद्घाटन, परिवारों के विवादों के समाधान पर जोर ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए सात प्रतिशत आबादी भूखंड ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए 7 प्रतिशत आबादी भूखंड ● NEET सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी, नंदन नीलेकणि समिति जल्द सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट ● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार ● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा

TiE Raipur का भव्य लॉन्च: छत्तीसगढ़ बनेगा स्टार्टअप और इन्वेस्टमेंट हब, 100+ स्टार्टअप्स को मिलेगा सपोर्ट

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होटल सयाजी में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान TiE Raipur का आधिकारिक लॉन्च किया गया। इस अवसर के साथ छत्तीसगढ़, TiE के वैश्विक नेटवर्क से जुड़ गया, जो दुनिया भर के 60+ शहरों में सक्रिय है। कार्यक्रम में उद्यमी, निवेशक, उद्योगपति और नीति निर्माता बड़ी संख्या में मौजूद रहे, जिससे राज्य में बढ़ती स्टार्टअप संस्कृति और नवाचार की दिशा स्पष्ट हुई। आयोजन का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ को एक मजबूत स्टार्टअप इकोसिस्टम के रूप में स्थापित करना है।
top-news

TiE Raipur का नेतृत्व President मनीष मोहता और President-Elect अभिनव खंडेलवाल कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस चैप्टर का लक्ष्य हर साल 100 से अधिक स्टार्टअप्स को समर्थन देना और आने वाले तीन वर्षों में ₹100 से ₹300 करोड़ तक निवेश सुविधा उपलब्ध कराना है। इसके तहत मेंटरशिप, फंडिंग एक्सेस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित मार्गदर्शन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अभिविन खंडेलवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में प्रतिभा और विचारों की कोई कमी नहीं है, लेकिन उन्हें सही दिशा और मजबूत नेटवर्क की जरूरत है।

इस पहल के माध्यम से राज्य में स्टार्टअप्स के लिए एक संगठित और सक्षम प्लेटफॉर्म तैयार किया जाएगा, जिससे नवाचार, रोजगार और निवेश को नई गति मिलेगी। TiE Raipur के जरिए स्थानीय उद्यमियों को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त होंगे। यह कदम छत्तीसगढ़ को भारत के उभरते स्टार्टअप हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।