Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे ● नोएडा में FDRC के नवीकरण कक्ष का उद्घाटन, परिवारों के विवादों के समाधान पर जोर ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए सात प्रतिशत आबादी भूखंड ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए 7 प्रतिशत आबादी भूखंड ● NEET सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी, नंदन नीलेकणि समिति जल्द सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट ● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार ● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा

UP News: अपर्णा यादव का विधानसभा पर प्रदर्शन, महिला आरक्षण बिल को लेकर सियासी घमासान तेज

लखनऊ में महिला आरक्षण बिल को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने शुक्रवार देर रात विधानसभा भवन के सामने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के झंडे जलाकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों की राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी के कारण यह महत्वपूर्ण बिल वर्षों से लंबित है, जिससे महिलाओं को उनका संवैधानिक अधिकार नहीं मिल पा रहा है। इस प्रदर्शन ने प्रदेश की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है।
top-news

इसी मुद्दे पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि “12 करोड़ महिलाओं वाले उत्तर प्रदेश में प्रदर्शन के लिए भाजपा कम से कम 12 महिलाओं को तो भेजती।” उनके इस बयान ने सियासी बयानबाजी को और तेज कर दिया है। वहीं, राज्य महिला आयोग की ओर से भी सपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया गया और विपक्ष पर महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी का आरोप लगाया गया।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने महिला आरक्षण बिल का समर्थन करते हुए कहा कि आजादी के बाद से महिलाओं को उनका वाजिब हक नहीं मिला, लेकिन अब देश इस दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस बिल का विरोध करने वालों को जनता के बीच इसका जवाब देना होगा। महिला आरक्षण को लेकर सत्ता और विपक्ष के बीच यह टकराव आने वाले दिनों में और तेज होने की संभावना है।