Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● एडवोकेट मुकेश नागर को भाजपा ओबीसी मोर्चा में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी। ● 16 नवंबर से शुरू होगा जनगणना-2027 का स्व-गणना अभियान, घर बैठे ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार का विवरण ● छठ पूजा के लिए सज गए ग्रेटर नोएडा के बाजार, 21 घाटों पर होगी पूजा; आज नहाय-खाय से महापर्व की शुरुआत ● यूपी में PDA की काट के लिए BJP की नई रणनीति, पश्चिम क्षेत्र की कमान गुर्जर नेता नवाब सिंह नागर को ● दिल्ली से खुर्जा तक दौड़ सकती है नमो भारत ट्रेन, दादरी और दनकौर को जोड़ने की मांग ● Greater Noida News: 77.66 करोड़ रुपये के RERA बकाये पर तीन बिल्डर डायरेक्टर गिरफ्तार, 15 दिन के लिए जेल भेजे गए ● दिल्ली-NCR में प्रदूषण ने तोड़ा तीन साल का रिकॉर्ड, दिवाली से पहले ही जहरीली हुई हवा ● महंगाई का एक और झटका! मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, 12 नवंबर से 4 रुपये तक महंगा मिलेगा दूध ● ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण के चलते कक्षा 5 तक के स्कूल हाइब्रिड मोड में चलेंगे, बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जारी किए निर्देश ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट में भगवान चित्रगुप्त का तृतीय वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया, श्रद्धालुओं को प्रसाद में बांटी गई कलम

एडवोकेट मुकेश नागर को भाजपा ओबीसी मोर्चा में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी।

गौतमबुद्ध नगर के दुजाना निवासी एडवोकेट मुकेश नागर को भाजपा ओबीसी मोर्चा पश्चिमी उत्तर प्रदेश का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी में लंबे समय से सक्रिय मुकेश नागर ने नई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और मेहनत से निभाने की बात कही।
top-news

गौतमबुद्ध नगर। जनपद गौतमबुद्ध नगर के गांव दुजाना निवासी एडवोकेट मुकेश नागर को भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक जिम्मेदारी देते हुए ओबीसी मोर्चा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
मुकेश नागर लंबे समय से भाजपा से जुड़े हुए हैं और पार्टी के पुराने एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं में उनकी पहचान रही है। वह पूर्व में भी संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं। पार्टी के संगठनात्मक कार्यों में उनकी लंबे समय से सक्रिय भागीदारी रही है।
सरल स्वभाव और ईमानदार कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले मुकेश नागर ने नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वह पूरी ईमानदारी, निष्ठा और मेहनत के साथ निभाएंगे। संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी लगन से कार्य करेंगे।

उनकी नियुक्ति की जानकारी मिलने पर क्षेत्र में समर्थकों और परिचितों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।