Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पीलीभीत वोटर लिस्ट विवाद: दोनों हटाए गए SDM की लखनऊ में तैनाती रद्द, शासन ने प्रतीक्षारत किया ● काशी को मिली तीन नई ट्रेन सेवाओं की सौगात, दिल्ली के लिए दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर; गाजियाबाद और अलीगढ़ में भी होगा ठहराव ● दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक, प्रदूषण के बढ़ते खतरे के बीच केंद्र का बड़ा फैसला ● भूटान में ग्लेशियर झील फटने से आई बाढ़, भारत में अलर्ट: आखिर क्या होता है GLOF, हिमालय में क्यों बढ़ रहा है खतरा? ● यूपी दौरे पर अमित शाह को अखिलेश यादव का तंज, बोले- 'बड़ी देर कर दी मेहरबां आते-आते', दिल्ली रैली में भी होंगे शामिल ● पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट में धूमधाम से मना दिवाली उत्सव, रंगोली-डांस और दीया सजावट प्रतियोगिताओं ने मोहा मन ● ग्रेटर नोएडा में भूजल दोहन के खिलाफ आंदोलन करेगा करप्शन फ्री इंडिया संगठन, किसानों को शिक्षा-चिकित्सा में छूट दिलाने की मांग ● ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक क्षेत्रों में रात 12 बजे तक होगी स्ट्रीट लाइटों की जांच, 6 नवंबर तक खुद निरीक्षण करेंगी ACEO प्रेरणा सिंह ● Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 10 ग्राम गोल्ड करीब 1,000 रुपये टूटा; चांदी ₹4,000 से ज्यादा सस्ती ● UP Election 2027: अमित शाह का बड़ा एलान, तीसरी बार भाजपा सरकार बनी तो यूपी में लागू होगा UCC

यूपी दौरे पर अमित शाह को अखिलेश यादव का तंज, बोले- 'बड़ी देर कर दी मेहरबां आते-आते', दिल्ली रैली में भी होंगे शामिल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उत्तर प्रदेश दौरे को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसा है।
top-news

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उत्तर प्रदेश दौरे को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसा है। उन्होंने शायराना अंदाज में कहा, 'बड़ी देर कर दी मेहरबां आते-आते।' अखिलेश का यह बयान ऐसे समय आया है, जब उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो रही हैं। अमित शाह के यूपी दौरे को लेकर सियासी चर्चाओं के बीच अखिलेश की इस टिप्पणी को राजनीतिक प्रतिक्रिया के तौर पर देखा जा रहा है।


अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश में लगातार दो कार्यकाल से सत्ता में है, लेकिन अब विधानसभा चुनाव नजदीक आने पर यूसीसी लागू करने का वादा किया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि पिछले 10 वर्षों में इस दिशा में कदम क्यों नहीं उठाए गए। दरअसल, अमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में घोषणा की थी कि प्रदेश में भाजपा की दोबारा सरकार बनने पर समान नागरिक संहिता (UCC) लागू की जाएगी। शाह ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा था कि सपा अगले 30 वर्षों तक प्रदेश में सरकार नहीं बना पाएगी

अखिलेश यादव ने इस दौरान योगी सरकार के नए सरकारी नौकरी पात्रता नियमों पर भी निशाना साधा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो लोग बेरोजगार होने वाले हैं, वही ऐसे कानून बना रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली INDIA गठबंधन की रैली में शामिल होने की पुष्टि की। इस रैली में विपक्षी दलों के नेता वोटर लिस्ट और कथित वोट चोरी जैसे मुद्दे उठा सकते हैं।&#