Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में अवैध कूड़ा डंपिंग पर सख्ती, जीटा वन में चार ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी गईं, एक लाख रुपये का जुर्माना ● राम मंदिर दान पेटिका विवाद: दूसरी बार मंदिर पहुंची SIT, पुजारियों और ट्रस्ट पदाधिकारियों से होगी पूछताछ ● ममता बनर्जी ने भवानीपुर हार को दी हाईकोर्ट में चुनौती, शुभेंदु अधिकारी की जीत पर उठाए सवाल ● Noida International Airport: अपनी जमीन देने वाले किसानों ने भरी पहली उड़ान, 104 वर्षीय राजवती देवी हुईं भावुक ● Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में झमाझम बारिश, गर्मी से राहत लेकिन बढ़ेगी उमस ● दिल्ली में AAP कार्यकर्ता मोहम्मद राशिद की गोली मारकर हत्या, रंगदारी विवाद में 15 राउंड फायरिंग से दहला नेहरू विहार ● जेवर से लखनऊ की पहली उड़ान: किसानों के सम्मान में सीएम योगी का संदेश, कहा- अब ‘कुबेर’ भी आना चाहते हैं जेवर ● पाली गांव में बिजली संकट पर ग्रामीणों का अल्टीमेटम, 33 केवी उपकेंद्र से सप्लाई जोड़ने की मांग; 15 दिन में समाधान नहीं तो आंदोलन की चेतावनी ● ब्रेकअप के बाद आत्मघाती कदम उठाने जा रहे युवक की जेवर पुलिस ने बचाई जान, इंस्टाग्राम पोस्ट से मिला था अलर्ट ● दादरी के पल्ला गांव से सपा ने फूंका विधानसभा चुनाव का बिगुल, जन पंचायत में भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Babu Ram Bhati Memorial Cricket Tournament 2025: बादलपुर JBSK चैंपियन, नवादा की जुझारू यात्रा को सलाम

Babu Ram Bhati Memorial Cricket Tournament 2025: ग्रेटर नोएडा के Shaheed Vijay Singh Pathik Sports Complex में खेले गए Late Ch. Babu Ram Bhati Memorial Gramin Cricket Tournament 2025 के फाइनल मुकाबले में बादलपुर JBSK ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नवादा को 32 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। यह रोमांचक मैच ग्रामीण क्रिकेट के बढ़ते स्तर और खिलाड़ियों की अद्भुत प्रतिभा का सजीव उदाहरण साबित हुआ।
top-news

Babu Ram Bhati Memorial Cricket Tournament 2025: ग्रेटर नोएडा के Shaheed Vijay Singh Pathik Sports Complex में खेले गए Late Ch. Babu Ram Bhati Memorial Gramin Cricket Tournament 2025 के फाइनल मुकाबले में बादलपुर JBSK ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नवादा को 32 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। यह रोमांचक मैच ग्रामीण क्रिकेट के बढ़ते स्तर और खिलाड़ियों की अद्भुत प्रतिभा का सजीव उदाहरण साबित हुआ।


पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बादलपुर JBSK ने 20 ओवर में 177/4 रन बनाए। Babu Ram Bhati Memorial Cricket Tournament 2025 के शुरुआती झटकों के बाद टीम को मजबूती दी Gaurav Nagar ने, जिन्होंने सिर्फ 28 गेंदों पर 61 रन जड़े। उनके अलावा यशवीर सिंह (36 रन) और नकुल नागर (26 रन) ने भी अहम योगदान दिया। नवादा की ओर से सार्थक, देविन चेची, अक्षय चांदिला और नन्नू चौधरी को 1-1 विकेट मिला।


लक्ष्य का पीछा करते हुए नवादा ने संघर्ष तो किया लेकिन 20 ओवर में 145/7 रन ही बना सकी। टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज़ Sanjeev Adhana ने 75 रन की शानदार पारी खेली, वहीं रवि चेची और दिनेश अधाना ने भी उपयोगी योगदान दिया। हालांकि, बादलपुर के गेंदबाज़ों ने अनुशासन के साथ खेलते हुए नवादा की पारी पर अंकुश लगाया। नकुल नागर और यशवीर सिंह ने 2-2 विकेट लिए जबकि गौरव नागर और दीपू ने भी सफलता हासिल की।


टूर्नामेंट अवॉर्ड्स में गौरव नागर को Man of the Match और Man of the Tournament चुना गया, जबकि सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ का खिताब संजीव अधाना को मिला। Devin Chechi ने अपनी गेंदबाज़ी से सभी का ध्यान खींचा और बेस्ट बॉलर बने, वहीं सार्थक चेची को बेस्ट फील्डर का सम्मान मिला। फाइनल में हार के बावजूद नवादा का पूरा सफर सराहनीय रहा। इस टूर्नामेंट ने साबित किया कि ग्रामीण स्तर पर भी क्रिकेट का Talent किसी से कम नहीं है और यहां से भविष्य के सितारे निकल सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *