Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● प्रहरी ऐप से डर रहे ठेकेदार, ग्रेटर नोएडा में पंजीकरण को लेकर बढ़ी हलचल ● नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में बारिश से जलभराव, पार्किंग तक पहुंचना हुआ मुश्किल ● जीएसटी अधिकारी बनकर 29 लाख की ठगी, बिसरख पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा ● विकास के साथ नई सड़कों पर भी जोर दे प्राधिकरण, सरकारी जमीन से इकोटेक-16 के लिए निकल सकता है बेहतर रास्ता ● International Youth Day 2026: आज है अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस, जानें इतिहास, थीम और महत्व ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी और HCL GUVI की साझेदारी से डेटा साइंस और सेमीकंडक्टर शिक्षा को बढ़ावा ● दादरी में 14 अगस्त को राजा राव उमराव सिंह भाटी की स्मृति में भव्य स्वतंत्रता दिवस समारोह ● World Organ Donation Day 2026: अंगदान से बच सकती है कई जिंदगियां, जानें महत्व, इतिहास और कैसे लें संकल्प ● राम मंदिर ट्रस्ट में फुल-टाइम CEO की नियुक्ति की तैयारी, 5200 आवेदनों में से 18 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट ● Delhi-NCR Traffic Jam: बारिश और कांवड़ यात्रा से बेहाल दिल्ली-NCR, यूपी गेट से नोएडा तक लगा भीषण जाम

टी20 विश्व कप 2026: ईशान किशन, अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे बने Team India की जीत के असली हीरो

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया की शानदार जीत के पीछे कई खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन रहा, लेकिन ईशान किशन, अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे ने सबसे अहम भूमिका निभाई.
top-news

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया की शानदार जीत के पीछे कई खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन रहा, लेकिन ईशान किशन, अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे ने सबसे अहम भूमिका निभाई. ईशान किशन ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपनी वापसी को यादगार बना दिया. सेमीफाइनल में संजू के साथ उनकी महत्वपूर्ण साझेदारी ने टीम को मजबूती दी, जहां उन्होंने सिर्फ 18 गेंदों में 39 रन बनाए. वहीं फाइनल में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए ईशान ने 25 गेंदों में 54 रनों की शानदार पारी खेलकर भारत को तेज शुरुआत दिलाई, जिसकी बदौलत टीम इंडिया 255 रनों के रिकॉर्ड स्कोर तक पहुंच सकी. टूर्नामेंट में ईशान किशन 317 रन के साथ चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे.


अक्षर पटेल इस टूर्नामेंट में कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए ट्रम्प कार्ड साबित हुए. सेमीफाइनल में उनकी जादुई फील्डिंग ने सभी का ध्यान खींचा, जहां उन्होंने दो अविश्वसनीय कैच पकड़कर मैच का रुख बदल दिया. वहीं फाइनल मुकाबले में अक्षर ने अपनी फिरकी से कीवी टीम की कमर तोड़ दी और पावरप्ले में ही फिन एलन और ग्लेन फिलिप्स जैसे खतरनाक बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया. गेंद और बल्ले दोनों से उपयोगी प्रदर्शन करते हुए अक्षर पटेल ने टीम इंडिया को संतुलन दिया. इस पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने 7 मैचों में 11 विकेट हासिल किए.

हार्दिक पांड्या ने पूरे टूर्नामेंट में एक बेहतरीन ऑलराउंडर की भूमिका निभाई और दबाव के क्षणों में टीम के लिए मैच जिताऊ प्रदर्शन किया. सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने आखिरी ओवर में छक्का लगाकर भारत का स्कोर 250 के पार पहुंचाया, जबकि गेंदबाजी में 19वें ओवर के दौरान एक शानदार रन आउट भी किया जिसने भारत की जीत सुनिश्चित की. वहीं शिवम दुबे ने अपनी पावर हिटिंग से भारतीय मध्यक्रम को मजबूती दी. सेमीफाइनल में 25 गेंदों में 43 रन बनाने के बाद फाइनल में उन्होंने जेम्स नीशम के ओवर में सिर्फ 8 गेंदों में 26 रन ठोक दिए. उनकी इस तेजतर्रार पारी ने भारत को टी20 विश्व कप फाइनल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाने में अहम भूमिका निभाई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *