IND vs ENG T20 World Cup 2026: भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराया, Suryakumar Yadav की कप्तानी में टीम India फाइनल में, Sanju Samson की तूफानी पारी

top-news

T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल में Team India ने रोमांचक मुकाबले में England को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में Suryakumar Yadav की अगुआई वाली भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए India ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए। Sanju Samson ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में 89 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल थे। उनके अलावा Ishan Kishan ने 39, Shivam Dube ने 43, Hardik Pandya ने 27 और Tilak Varma ने 21 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। England की ओर से Will Jacks और Adil Rashid ने दो-दो विकेट लिए जबकि Jofra Archer को एक सफलता मिली।


254 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए England की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने 95 रन पर चार विकेट गंवा दिए। हालांकि Jacob Bethell ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंदों में 105 रन की शतकीय पारी खेली। Bethell और Will Jacks के बीच 39 गेंदों में 77 रन की साझेदारी ने मैच को रोमांचक बना दिया। Jacks ने 20 गेंदों में 35 रन बनाए जबकि Sam Curran ने 18 रन का योगदान दिया। इसके बावजूद England की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 246 रन ही बना सकी। India के लिए Hardik Pandya ने दो विकेट लिए जबकि Arshdeep Singh, Jasprit Bumrah, Varun Chakravarthy और Axar Patel को एक-एक विकेट मिला।

मैच का टर्निंग पॉइंट Jasprit Bumrah और Axar Patel का शानदार प्रदर्शन रहा। Bumrah के अहम स्पेल और Axar Patel के दो शानदार कैच ने England की उम्मीदों को झटका दिया। Harry Brook का विकेट भी इसी दौरान गिरा जिसने मैच की दिशा बदल दी। 18वें ओवर में Bumrah ने सिर्फ 6 रन देकर England पर दबाव बढ़ा दिया। आखिरी ओवर में England को 30 रन चाहिए थे और गेंद Shivam Dube के हाथ में थी। पहली ही गेंद पर Jacob Bethell रन आउट हो गए, जिसके बाद England की उम्मीदें लगभग खत्म हो गईं। Jamie Overton और Jofra Archer ने कुछ बड़े शॉट लगाए, लेकिन Team India ने 7 रन से मुकाबला जीतकर चौथी बार T20 World Cup के फाइनल में जगह बना ली, जहां उसका सामना New Zealand से होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *