Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख ● ग्रेटर नोएडा: प्राधिकरण अधिकारियों के साथ RWA की बैठक, समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन ● ग्रेटर नोएडा में तीन नए सब-रजिस्ट्रार की तैनाती, दादरी-गामा-2 और जेवर की जिम्मेदारी बदली ● BRICS Summit: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने संभाली सुरक्षा की कमान, हजारों वाहनों की जांच और सैकड़ों पर कार्रवाई ● ग्रेटर नोएडा में चैंबर निर्माण को लेकर वकीलों का हंगामा, शिलापट तोड़ा और सामान बाहर फेंका ● भारत का निर्यात 43.81 अरब डॉलर पार, व्यापार घाटा घटा ● यूपी के वकीलों को बड़ा तोहफा, 5 लाख तक मिलेगा कैशलेस इलाज; 400 विधि अधिकारियों को टैबलेट

IND vs PAK Asia Cup 2025: पाकिस्तान की फिर हुई किरकिरी, एंडी पायक्रॉफ्ट ही होंगे Match Referee

IND vs PAK Asia Cup 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले Asia Cup 2025 Super-4 clash से पहले पाकिस्तान को एक और बड़ा झटका लगा है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की बार-बार की आपत्तियों को नज़रअंदाज़ करते हुए एंडी पायक्रॉफ्ट (Andy Pycroft) को इस हाई-वोल्टेज मुकाबले का मैच रेफरी नियुक्त कर दिया है।
top-news

IND vs PAK Asia Cup 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले Asia Cup 2025 Super-4 clash से पहले पाकिस्तान को एक और बड़ा झटका लगा है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की बार-बार की आपत्तियों को नज़रअंदाज़ करते हुए एंडी पायक्रॉफ्ट (Andy Pycroft) को इस हाई-वोल्टेज मुकाबले का मैच रेफरी नियुक्त कर दिया है।


पाकिस्तान ने पहले भी पायक्रॉफ्ट को हटाने की मांग की थी, लेकिन ICC ने साफ कर दिया कि इस मामले में किसी तरह का बदलाव नहीं होगा। इतना ही नहीं, पाकिस्तान टीम ने इस फैसले के विरोध में मैच से पहले होने वाली Press Conference भी रद्द कर दी। यह कदम साफ तौर पर दोनों टीमों के बीच चल रहे विवाद की तरफ इशारा करता है।


दरअसल, विवाद की शुरुआत तब हुई जब भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में खेले गए मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से परहेज किया था। कप्तान सूर्यकुमार यादव और सलमान आगा के बीच टॉस के दौरान भी ऐसा ही नज़ारा देखने को मिला। इसके बाद PCB ने पायक्रॉफ्ट के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी और दावा किया था कि रेफरी ने पाकिस्तान से माफी मांगी है। हालांकि, ICC ने इसे खारिज करते हुए कहा कि पायक्रॉफ्ट ने सिर्फ गलतफहमी पर खेद जताया था।


ICC का पायक्रॉफ्ट के पक्ष में खड़ा होना इस बात का साफ संकेत है कि संस्था अपने फैसले से पीछे हटने को तैयार नहीं है। जिम्बाब्वे के पूर्व बल्लेबाज को एक बार फिर भारत-पाकिस्तान मैच के लिए नियुक्त करना इस बात को मजबूत करता है कि ग्लोबल बॉडी किसी गलत मिसाल को जन्म नहीं देना चाहती। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस विवाद का असर मैदान पर खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर पड़ता है या नहीं।