Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख ● ग्रेटर नोएडा: प्राधिकरण अधिकारियों के साथ RWA की बैठक, समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन ● ग्रेटर नोएडा में तीन नए सब-रजिस्ट्रार की तैनाती, दादरी-गामा-2 और जेवर की जिम्मेदारी बदली ● BRICS Summit: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने संभाली सुरक्षा की कमान, हजारों वाहनों की जांच और सैकड़ों पर कार्रवाई ● ग्रेटर नोएडा में चैंबर निर्माण को लेकर वकीलों का हंगामा, शिलापट तोड़ा और सामान बाहर फेंका ● भारत का निर्यात 43.81 अरब डॉलर पार, व्यापार घाटा घटा ● यूपी के वकीलों को बड़ा तोहफा, 5 लाख तक मिलेगा कैशलेस इलाज; 400 विधि अधिकारियों को टैबलेट ● UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा में 25 सितंबर से शुरू होगा ट्रेड शो, 5 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान

IPL 2026 Trade Players List: BCCI ने जारी की आधिकारिक ट्रेड लिस्ट, जडेजा-सैमसन से लेकर शमी तक आठ खिलाड़ियों को मिली नई टीम

IPL 2026 Trade Players List: आईपीएल 2026 से पहले बीसीसीआई ने ऑफिशियल ट्रेड विंडो का पूरा अपडेट जारी कर दिया है। इस बार की ट्रेड लिस्ट में कई बड़े और चौंकाने वाले नाम शामिल हैं। लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए बोर्ड ने पुष्टि कर दी है कि रवींद्र जडेजा अब राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलेंगे, जबकि संजू सैमसन को चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी टीम में शामिल कर लिया है। सीजन 19 के ऑक्शन से पहले जारी इस सूची में कुल आठ खिलाड़ियों की टीम बदली है, जिससे फ्रेंचाइजियों की रणनीतियों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
top-news

सबसे बड़ी और हाई-प्रोफाइल ट्रेड में रवींद्र जडेजा ने 12 सीजन बाद CSK को अलविदा कह दिया है। वह RR के लिए 14 करोड़ रुपये में खेलेंगे। दूसरी ओर, राजस्थान के कप्तान रहे संजू सैमसन 18 करोड़ रुपये की कीमत पर CSK का हिस्सा बन गए हैं। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन भी ट्रेड विंडो का अहम हिस्सा रहे, जिन्हें चेन्नई से 2.4 करोड़ में राजस्थान ने अपने साथ जोड़ा है। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी इस बार नई टीम में नजर आएंगे। SRH से एलएसजी पहुंचे शमी 10 करोड़ रुपये में लखनऊ के लिए गेंदबाजी करेंगे।

अन्य खिलाड़ियों में मयंक मार्कंडे की मुंबई इंडियंस में वापसी सुर्खियों में रही, जबकि अर्जुन तेंदुलकर को नई शुरुआत के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने चुना है। नितीश राणा राजस्थान से दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं और उनकी 4.2 करोड़ की कीमत वही बरकरार रही। वहीं, डोनोवन फरेरा को दिल्ली ने ट्रेड कर RR भेजा, जहां उनकी फीस बढ़कर 1 करोड़ रुपये कर दी गई है। यह ट्रेड लिस्ट ऑक्शन से पहले टीमों की रणनीति का मजबूत संकेत देती है, और आने वाला सीजन कई नए बदलावों के साथ और भी रोमांचक होने वाला है।