Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के सुथ्याना में प्राधिकरण का बुलडोजर एक्शन, 9500 वर्ग मीटर जमीन से अवैध निर्माण ध्वस्त ● ग्रेटर नोएडा में धूमधाम से मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती, कई हस्तियों को किया गया सम्मानित ● ग्रेटर नोएडा में एडू विजार्डियंस की पहली ऑफलाइन परीक्षा संपन्न, 5 मिनट में बच्चों ने हल किए 100 सवाल ● Greater Noida News: प्राधिकरण में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 वरिष्ठ प्रबंधकों के विभाग बदले; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी ● Petrol Diesel Price: सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स खत्म; डीजल और जेट फ्यूल पर बढ़ाई ड्यूटी ● Greater Noida News: नीमका जेल में बंद मां के 5 साल के बेटे का नर्सरी में दाखिला, स्कूल बस लेने आएगी जेल तक ● Noida News: पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने किए 6 पुलिसकर्मियों के तबादले, सेक्टर-63, 49 और फेस-3 थाने को मिले नए प्रभारी ● पीलीभीत वोटर लिस्ट विवाद: दोनों हटाए गए SDM की लखनऊ में तैनाती रद्द, शासन ने प्रतीक्षारत किया ● काशी को मिली तीन नई ट्रेन सेवाओं की सौगात, दिल्ली के लिए दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर; गाजियाबाद और अलीगढ़ में भी होगा ठहराव ● दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक, प्रदूषण के बढ़ते खतरे के बीच केंद्र का बड़ा फैसला

Intercontinental Legends Championship 2025 का शानदार आगाज, GNIDA के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेला गया पहला मुकाबला

top-news

Intercontinental Legends Championship: शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, ग्रेटर नोएडा में इंटरकॉन्टिनेंटल लीजेंड्स चैंपियनशिप 2025 (ILC 2025) का भव्य उद्घाटन हुआ। इस खास मौके पर ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GNIDA) की एसीईओ प्रेरणा सिंह, आयोजन समिति के पदाधिकारीगण और कई नामी लीजेंड्स खिलाड़ी मौजूद रहे। टूर्नामेंट की शुरुआत उत्साह और जोश से हुई, जिसने खेल प्रेमियों का दिल जीत लिया।

Intercontinental Legends Championship: समारोह के उद्घाटन पर देश-विदेश के लोग रहे मौजूद

उद्घाटन समारोह में देश-विदेश से आए दिग्गज खिलाड़ियों की उपस्थिति ने माहौल को खास बना दिया। यह चैंपियनशिप न सिर्फ खेल को बढ़ावा दे रही है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की भूमिका को भी मजबूत कर रही है। आयोजन समिति ने बताया कि इस टूर्नामेंट के माध्यम से युवाओं को खेलों से जोड़ने और उन्हें प्रेरित करने का प्रयास किया जा रहा है। ILC 2025 आने वाले दिनों में और भी रोमांचक मुकाबलों का गवाह बनेगा।

इन टीमों के बीच खेला गया पहला मैच 

बता दे कि Intercontinental Legends Championship टूर्नामेंट का पहला मुकाबला Indian Warriors और African Lions के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। खेल के इस रोमांचक सफर की शुरुआत ने दर्शकों को रोमांच से भर दिया। ग्रेटर नोएडा जैसे उभरते शहर में इस तरह का अंतरराष्ट्रीय आयोजन होना, क्षेत्र के खेल विकास के लिए एक बड़ा कदम है। आने वाले दिनों में ILC 2025 के और भी मुकाबले खेले जाएंगे, जो खेल प्रेमियों के लिए एक यादगार अनुभव साबित होंगे।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video