Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख ● ग्रेटर नोएडा: प्राधिकरण अधिकारियों के साथ RWA की बैठक, समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन ● ग्रेटर नोएडा में तीन नए सब-रजिस्ट्रार की तैनाती, दादरी-गामा-2 और जेवर की जिम्मेदारी बदली ● BRICS Summit: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने संभाली सुरक्षा की कमान, हजारों वाहनों की जांच और सैकड़ों पर कार्रवाई ● ग्रेटर नोएडा में चैंबर निर्माण को लेकर वकीलों का हंगामा, शिलापट तोड़ा और सामान बाहर फेंका ● भारत का निर्यात 43.81 अरब डॉलर पार, व्यापार घाटा घटा ● यूपी के वकीलों को बड़ा तोहफा, 5 लाख तक मिलेगा कैशलेस इलाज; 400 विधि अधिकारियों को टैबलेट

MS Dhoni: धोनी हुए गुस्से से लाल, खिलाड़ियों ने नहीं मानी सलाह, IPL में बीच मैदान पर दिखा गुस्सा

top-news

MS Dhoni: IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 83 रन से हराकर सीजन का अंत शानदार अंदाज में किया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने 230 रन बनाए। डेवोन कॉनवे और डेवाल्ड ब्रेविस ने शानदार अर्धशतक लगाए। हालांकि मैच के दौरान एक ऐसा मौका भी आया जब कप्तान एमएस धोनी गुस्से में नजर आए।

MS Dhoni: जाने क्यों गुस्सा हुए धोनी 

दरअसल, पारी के 10वें ओवर में शिवम दुबे के ओवर में गुजरात ने 18 रन बटोर लिए। साई सुदर्शन और शाहरुख खान की जोड़ी चौके-छक्के लगा रही थी, लेकिन धोनी की रणनीति को खिलाड़ी समझ नहीं पा रहे थे। मथीशा पथिराना और शिवम दुबे खासतौर पर उनकी बात नहीं मान रहे थे, जिससे धोनी नाराज हो गए। इसके बाद जडेजा ने अगला ओवर डाला और फील्ड में धोनी ने IPL मैच के दौरान बदलाव किए, जिसका असर तुरंत दिखा। शाहरुख और सुदर्शन दोनों आउट हो गए।

पोस्ट मैच इंटरव्यू में धोनी ने कही ये बड़ी बात 

MS Dhoni
MS Dhoni, IPL

मैच के बाद MS Dhoni ने कहा कि टीम का प्रदर्शन गेंद और बल्ले दोनों से अच्छा रहा। उन्होंने कहा कि यह मैच फील्डिंग और कैचिंग के लिहाज से भी बेहतर था। IPL के इस मैच के बाद रिटायरमेंट पर उन्होंने कहा कि उनके पास फैसला लेने के लिए अभी 4-5 महीने हैं। हर साल फिट रहने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और फैसला सोच-समझकर लिया जाएगा।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video