ग्रेटर नोएडा के इको विलेज 2 में डायरिया का प्रकोप: दूषित पानी से 200 से अधिक लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग करेगा जांच

ग्रेटर नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर ग्रेटर नोएडा के इको विलेज 2 सोसाइटी में डायरिया का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। अब तक 200 से अधिक लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। मंगलवार रात, स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने प्रभावित इलाकों का दौरा किया और आज भी स्वास्थ्य विभाग की टीम स्थिति का जायजा लेने जाएगी। निवासियों ने दूषित पानी को बीमारी का कारण बताया है और इसकी शिकायत की है। स्वास्थ्य विभाग आज पानी की गुणवत्ता की जांच करेगा और सोसाइटी में स्वास्थ्य शिविर…

स्कूल से मिल रही शिकायतों के पीछे छिपा था एडीएचडी: माता-पिता की सतर्कता से हुआ रोहन का निदान

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर बारह साल के रोहन के स्कूल से लगातार यह शिकायत आती थी कि वह कक्षा में एक जगह टिककर नहीं बैठता और बिना सवाल पूरा सुने ही जवाब देने लगता है। नौकरीपेशा माता-पिता के लिए उसे समझना कठिन हो रहा था, इसलिए उसकी मां रीना ने वर्क फ्रॉम होम शुरू किया। घर से काम करने के दौरान रीना ने अपने बेटे के व्यवहार में कुछ असामान्यताएं देखीं और स्कूल से मिल रही शिकायतों को समझ सकीं। डॉक्टर से परामर्श लेने पर पता चला कि रोहन एडीएचडी (अटेंशन…

कोरोना के बाद बढ़ते ऑफिस तनाव से कर्मचारियों की सेहत पर संकट: 72% महिलाएं उच्च तनाव की शिकार

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर कोरोना महामारी के बाद से ऑफिस का काम केवल दफ्तर तक सीमित नहीं रह गया है, जिससे कर्मचारियों पर काम का दबाव और तनाव बढ़ता जा रहा है। पहले ऑफिस का वर्कलोड केवल कार्यस्थल पर ही संभाला जाता था, लेकिन अब यह घर और निजी जीवन तक फैल गया है। इस बदलाव से कर्मचारियों की मानसिक और शारीरिक सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। आज के समय में, ऑफिस का तनाव इस हद तक बढ़ गया है कि कर्मचारियों की कार्यक्षमता, रचनात्मकता, और सोचने-समझने की क्षमता…

रनिंग या वॉकिंग: बेहतर स्वास्थ्य के लिए रोज़ाना व्यायाम के महत्व पर विशेषज्ञों की राय

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए नियमित व्यायाम करना बेहद जरूरी है। अगर आप जिम नहीं जा सकते, तो हल्के स्तर के अभ्यास जैसे रनिंग या वॉकिंग को दिनचर्या में शामिल कर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं। वॉकिंग एक ऐसा हल्का व्यायाम है जो सभी उम्र के लोगों के लिए उपयुक्त होता है और जोड़ों पर कम दबाव डालता है। यह घुटने या पीठ के दर्द से पीड़ित लोगों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद है। वॉकिंग को लंबे समय तक बिना थके…

आदर्श वजन चार्ट: उम्र और लंबाई के अनुसार जानें क्या होना चाहिए आपका सही वजन

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर आजकल की बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान के कारण मोटापा एक गंभीर समस्या बन गई है। मोटापे के कारण डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और लिवर संबंधित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में, यह समझना जरूरी है कि आपकी उम्र और लंबाई के अनुसार आपका वजन कितना होना चाहिए। विशेषज्ञों के अनुसार, बॉडी मास इंडेक्स (BMI) के जरिए व्यक्ति के वजन की स्थिति का अनुमान लगाया जा सकता है। 18.5 से 24.9 के बीच की BMI को स्वस्थ माना जाता है, जबकि 25 से 30 के बीच…

मौसम के बदलाव से बढ़ता वायरल फीवर का खतरा: लक्षण, बचाव और उपचार के उपाय

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर मौसम के बदलाव के साथ ही कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, जिनमें से एक प्रमुख है वायरल फीवर। इस समय इन्फ्लूएंजा वायरस के कारण सीजनल बुखार आम हो जाता है, जिसमें बुखार के साथ सिरदर्द, शरीर में दर्द और कमजोरी की शिकायत होती है। इसलिए यह आवश्यक है कि हम अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, पौष्टिक आहार लें और खुद को सुरक्षित रखें। वायरल फीवर के प्रमुख लक्षणों में थकान, कमजोरी, शरीर का उच्च तापमान, ठंड लगना या कंपकंपी, भूख में…

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के रिसर्चर प्रखर श्रीवास्तव फ्रांस में ग्लोबल सोशल कनेक्शन पर करेंगे महत्वपूर्ण शोध

नोेएडा। दिव्यांशु ठाकुर जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के मनोविज्ञान विभाग के वरिष्ठ रिसर्च फेलो, प्रखर श्रीवास्तव, को फ्रांस के एनसी बिहेवरियल साइंस लैब में शोध के लिए नियुक्त किया गया है। प्रखर, जो ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासी हैं, इस महत्वपूर्ण परियोजना के तहत भारत में ग्लोबल इंडेक्स ऑफ सोशल कनेक्शन के विकास पर काम करेंगे। इस परियोजना का उद्देश्य, प्रो. समीना बानो के मार्गदर्शन में, संस्कृतियों में सामाजिक संबंधों और एकाकीपन को समझना है, जिसमें विशेष रूप से वैश्विक दक्षिण के दृष्टिकोणों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। डॉ. हंस…

रक्षाबंधन 2024: भद्रा के बाद राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और तिलक की विशेष विधि

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर आज पूरे देश में भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यह त्योहार हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है और हर साल श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष रक्षाबंधन पर भद्रा का साया भी रहेगा। मान्यता है कि भद्रा काल में राखी बांधना शुभ नहीं माना जाता, इसलिए राखी हमेशा भद्रा के बीतने के बाद ही बांधनी चाहिए। ज्योतिषियों के अनुसार, रक्षाबंधन के दिन भाई के तिलक के लिए उंगली…

मंकीपॉक्स का वैश्विक प्रसार: पाकिस्तान और स्वीडन में नए मामले, चीन ने कड़ी निगरानी के आदेश दिए

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर  दुनिया के कई देश इस समय खतरनाक मंकीपॉक्स संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। इस बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इसे वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया था। अब यह बीमारी एशियाई देशों में भी फैल रही है। हाल ही में, पाकिस्तान में मंकीपॉक्स के तीन मामलों की पुष्टि हुई है, जो इस साल वहां पहली बार दर्ज किए गए हैं। गुरुवार को एनसीओसी ने इस रोग से निपटने के लिए परामर्श जारी किया था, और शुक्रवार को दो और मामलों की पुष्टि…

एमपॉक्स का प्रकोप: WHO ने वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल की चेतावनी दी, 14,000 से अधिक मामले और 524 मौतें दर्ज

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर पिछले एक दशक में विभिन्न संक्रामक बीमारियों ने वैश्विक स्वास्थ्य को गंभीर चुनौतियों के सामने खड़ा किया है। 2019 के अंत में उभरी कोरोना महामारी को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया था। अब, जबकि कोरोना वायरस काफी हद तक नियंत्रित हो गया है, एक और बीमारी, मंकीपॉक्स (एमपॉक्स), विशेषज्ञों की चिंता का कारण बन रही है। अफ्रीकी महाद्वीप में एमपॉक्स तेजी से फैल रहा है, और इस साल 14,000 से अधिक मामले और 524 मौतें दर्ज की गई हैं। WHO ने 14…

भारत में बिकने वाले नमक और चीनी में माइक्रोप्लास्टिक्स की मौजूदगी का खुलासा: सेहत के लिए गंभीर खतरा

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर हाल ही में किए गए एक अध्ययन में यह खुलासा हुआ है कि भारत में बिकने वाले सभी नमक और चीनी के नमूनों में माइक्रोप्लास्टिक्स की उपस्थिति पाई गई है, जो सेहत के लिए गंभीर खतरा हो सकता है। ‘माइक्रोप्लास्टिक्स इन सॉल्ट एंड शुगर’ नामक इस अध्ययन को पर्यावरण अनुसंधान संगठन टॉक्सिक्स लिंक ने प्रकाशित किया है। अध्ययन में टेबल सॉल्ट, सेंधा नमक, समुद्री नमक और चीनी के सैंपल्स में माइक्रोप्लास्टिक्स की मौजूदगी का पता चला। शोधकर्ताओं ने इस पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ये…

डिमेंशिया और अल्जाइमर की बढ़ती चुनौतियाँ: जोखिम कारक और बचाव के उपाय पर विशेषज्ञों की चेतावनी

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर हाल के वर्षों में वैश्विक स्तर पर मस्तिष्क और तंत्रिका संबंधी बीमारियों में तेजी से वृद्धि हो रही है, जिसमें अल्जाइमर और डिमेंशिया जैसी बीमारियां प्रमुख हैं। अल्जाइमर रोग की वजह से व्यक्ति की याददाश्त कमजोर हो जाती है और संवाद करने में कठिनाई होने लगती है। अगर समय रहते इस पर ध्यान न दिया जाए तो यह समस्या डिमेंशिया का रूप ले सकती है। डिमेंशिया के कारण स्मृति, भाषा, सोचने की क्षमता और समस्याओं के समाधान में परेशानी हो सकती है। एक अनुमान के अनुसार, दुनियाभर…

गंभीर ग्रोइन स्ट्रेन से जूझते हुए नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक 2024 में 89.45 मीटर थ्रो के साथ रजत पदक जीता, जानिए क्या हैग्रोइन स्ट्रेन

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर नीरज चोपड़ा, जो हाल ही में पेरिस ओलंपिक 2024 में इतिहास रचने वाले पहले भारतीय ट्रैक और फील्ड एथलीट बने, ने 89.45 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक जीता है। इस शानदार उपलब्धि के बावजूद, नीरज चोपड़ा ने खुलासा किया कि प्रतियोगिता के दौरान वह एक गंभीर चोट, ग्रोइन स्ट्रेन, से जूझ रहे थे। नीरज के मुताबिक, उनके दिमाग में 60 प्रतिशत समय यही चलता रहा कि कहीं चोट फिर से उभर न आए। ग्रोइन स्ट्रेन की वजह से नीरज पूरी ताकत से प्रदर्शन नहीं कर…

सावन के सोमवार पर महादेव की पूजा: फलाहारी आलू का पराठा एक बेहतरीन विकल्प

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर श्रावण मास में पड़ने वाले सोमवार का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व अत्यधिक माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यदि आप केवल सावन के सोमवार को ही महादेव की पूजा करते हैं, तो आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी और आपकी सभी परेशानियों का भी अंत हो जाएगा। इसी कारण से, लोग सावन के हर सोमवार को भगवान शिव की पूजा सच्चे मन से करते हैं। पूजा के लिए वे शिवालयों में जाते हैं और कई लोग तो कांवड़ यात्रा पर भी निकलते हैं। इस दिन व्रत…

महिलाओं के लिए वजन घटाना क्यों है मुश्किल: जानें विशेषज्ञों की राय

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर विशेषज्ञों के अनुसार, महिलाओं के लिए वजन कम करना आसान नहीं होता है। पुरुषों की तुलना में, महिलाओं को वजन कम करने में अधिक कठिनाई होती है। आइए जानते हैं कि महिलाओं और पुरुषों के वजन घटाने में इतना अंतर क्यों है और पुरुष आसानी से वजन कैसे कम कर लेते हैं। मांसपेशियों की भूमिका वजन घटाने में मांसपेशियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। शरीर के ऊपरी हिस्से में महिलाओं की मांसपेशियां पुरुषों की तुलना में कम होती हैं। जब महिलाएं व्यायाम करती हैं, तो उनके लिए…

व्यक्तित्व को निखारने के लिए अपनाएं ये 7 आदतें: माफी, सहनशीलता, और प्यार की अहमियत

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर व्यक्ति का व्यक्तित्व और व्यवहार ही उसे अच्छा या बुरा बनाते हैं। यह आपकी बातचीत और लोगों से किए जाने वाले व्यवहार पर निर्भर करता है। आपके अच्छे या बुरे व्यवहार से ही लोग आपके बारे में राय बनाते हैं। अगर आपका व्यवहार गलत हो, तो लोग आपको पसंद नहीं करेंगे। अच्छा व्यवहार न केवल आपके व्यक्तित्व को निखारता है, बल्कि लोगों को प्रभावित भी करता है। यदि आप चाहते हैं कि लोग आपकी प्रशंसा करें और आपके व्यक्तित्व को सराहें, तो आपको कुछ आदतें अपनानी चाहिए।…

शारदा हॉस्पिटल में विश्व स्तनपान सप्ताह का आयोजन: मां और बच्चे के स्वास्थ्य पर चर्चा

ग्रेटर नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित शारदा हॉस्पिटल में इस सप्ताह विश्व स्तनपान सप्ताह का आयोजन हो रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्तनपान के महत्व को समझाना और नवजात शिशु की वृद्धि और विकास पर प्रकाश डालना है। पूरे सप्ताह भर चलने वाले इस आयोजन में महिलाओं को उनके बच्चों को स्तनपान कराने के फायदे बताए जा रहे हैं। साथ ही कामकाजी महिलाओं के लिए स्तनपान और उनकी पेशेवर जिंदगी के बीच संतुलन बनाने के तरीके भी समझाए जा रहे हैं। इस वर्ष की…

वजन घटाने के लिए कौन से फलों का सेवन करें कम? यहाँ पढ़े विशेषज्ञ की सलाह

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर वजन कम करना और स्वस्थ जीवन जीना हम सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए। बढ़ते वजन के कारण हृदय रोग, डायबिटीज, मेटाबॉलिक समस्याएं और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए, वजन और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखना आवश्यक है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इसके लिए लाइफस्टाइल और आहार दोनों में सुधार करना जरूरी है। वजन कम करने के सवाल के जवाब में स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं कि इसके लिए नियमित व्यायाम की आदत और दैनिक आहार में बदलाव जरूरी है। खासतौर पर,…

गौतमबुद्ध नगर स्वास्थ्य योजनाओं के बजट उपयोग में पिछड़ा, एडी हेल्थ ने एक सप्ताह में सुधार के दिए निर्देश

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर गौतमबुद्ध नगर स्वास्थ्य योजनाओं के बजट का सही उपयोग करने में नाकाम रहा है। सोमवार को अपर निदेशक (एडी) हेल्थ, डॉ. राजेंद्र सिंह की समीक्षा बैठक में यह तथ्य सामने आया। एडी हेल्थ ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे एक सप्ताह के भीतर इस स्थिति को सुधारें। नोएडा पहुंचे एडी हेल्थ ने सीएमओ कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में बताया कि पूरे प्रदेश में वित्तीय प्रगति के मामले में गौतमबुद्ध नगर सबसे खराब 10 जिलों में से एक है। उन्होंने बताया कि अधिकारी बजट का…

बच्चों में बढ़ती आंखों की समस्याएं: कारण और समाधान

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर बच्चों में आंखों से संबंधित समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। कम उम्र में धुंधला दिखाई देने, चश्मा लगाने की जरूरत जैसी समस्याएं अब काफी आम हो गई हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, इन दिक्कतों के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिनमें पौष्टिकता की कमी से लेकर बच्चों का बढ़ता स्क्रीन टाइम मायोपिया जैसी गंभीर समस्याओं को बढ़ा रहा है। नजर कमजोर होने की समस्या आमतौर पर नजर कमजोर होने और कम दिखाई देने को उम्र बढ़ने के साथ होने वाली समस्या माना जाता है। हालांकि,…

अफ्रीकी मलेरिया परजीवियों का नोएडा में प्रसार, स्वास्थ्य विभाग सतर्क: एक महीने में मिले 30 केस

ग्रेटर नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर मलेरिया के खतरे को देखते हुए अफ्रीकी देशों को उच्च जोखिम क्षेत्र माना जाता है। वहां से मलेरिया के परजीवी गौतमबुद्ध नगर में संक्रमण फैला रहे हैं। पिछले पंद्रह दिनों में ऐसे दो मरीज पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। शनिवार को मिला मलेरिया का केस और भी चिंताजनक था क्योंकि उसमें वाईवैक्स और फैल्सीफेरम दोनों परजीवी मिले थे। इसकी जानकारी केंद्र सरकार को भी दी गई है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. श्रुतिकीर्ति वर्मा ने बताया कि कैमरून स्थित शराब कंपनी में…

हंसने से दिल की सेहत में सुधार: जापान के वैज्ञानिकों का अध्ययन

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर वैज्ञानिकों ने बताया कि हंसना दिल को स्वस्थ रखने का सबसे सरल तरीका है। हंसने की आदत दिल की बीमारियों से बचाने में मदद कर सकती है। यह दावा जापान के यामागाटा विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में किया। उन्होंने 40 साल से कम उम्र के 17,152 लोगों के हंसने के पैटर्न को ट्रैक किया और पाया कि हंसना दिल की सेहत को बेहतर बनाता है। हंसने के फायदे: मूड में सुधार: हंसने से मूड अच्छा होता है, जो संपूर्ण स्वास्थ्य को सुधारता है। लंबी उम्र:…

सब्जियों से बनाएं ग्लोइंग त्वचा के लिए नैचुरल फेसपैक: सरल विधियाँ और लाभ

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर हम अक्सर सुनते हैं कि अपनी डाइट में अधिक से अधिक फलों और सब्जियों को शामिल करना चाहिए, क्योंकि ये शरीर को अंदर से स्वस्थ बनाते हैं। लेकिन केवल अंदर से ही नहीं, बल्कि बाहर से भी तंदरुस्त और सुंदर दिखना जरूरी है। इसके लिए बाजार में फलों से बने कई फेसपैक उपलब्ध हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सब्जियों से बने फेसपैक भी आपकी त्वचा को निखार सकते हैं? इन फेसपैक को बनाना और उपयोग करना बेहद आसान है। यहां हम कुछ सब्जियों के फेसपैक…

मानसून में मच्छर जनित रोगों का खतरा: येलो फीवर के प्रति सतर्कता जरूरी

नोएडा।दिव्यांशु ठाकुर मानसून के मौसम में मच्छरों से फैलने वाले रोगों का खतरा काफी बढ़ जाता है, और हाल ही की रिपोर्टों के अनुसार, कई राज्यों में डेंगू का प्रकोप बढ़ गया है। महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल के अलावा पूर्वी राज्यों में भी डेंगू के मामलों में वृद्धि देखी गई है। इस साल कर्नाटक में डेंगू के 10,000 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से आठ मरीजों की मौत हो चुकी है। दिल्ली, राजस्थान और गुजरात में भी डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी की खबरें आई हैं। स्वास्थ्य…

डेंगू का कहर: देशभर में बढ़ रहे मामले, विशेषज्ञों ने दी सावधानी बरतने की सलाह

नोएडा।दिव्यांशु ठाकुर देश के कई राज्य इस समय मच्छर जनित रोग डेंगू की चपेट में हैं। डेंगू एक वायरल संक्रमण है जो संक्रमित एडीज एजिप्टी मच्छरों के काटने से फैलता है। इसके मुख्य लक्षणों में तेज बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द और त्वचा पर चकत्ते शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल सहित देश के पूर्वी राज्यों में भी इस रोग के मामले बढ़ रहे हैं। इस साल अब तक कर्नाटक में डेंगू के 10,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं, जिनमें आठ की मौत हो गई…