Breaking News
- Home
- उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश
यूपी में गर्मी के पहले बढ़ी बिजली की मांग, गैस की कमी बनी कारण
उत्तर प्रदेश में गर्मी का आगमन होते ही बिजली की खपत में तेजी आई है। विशेषज्ञों के अनुसार, पिछले 15 दिनों में प्रदेश में बिजली की खपत लगभग 2,000 मेगावाट बढ़ी है। इसकी प्रमुख वजह गैस सिलिंडर की कमी है, जिसके कारण लोग खाना पकाने के लिए इंडक्शन और हीटर जैसे बिजली आधारित उपकरणों पर निर्भर हो रहे हैं। लखनऊ, आगरा, कौशांबी और मथुरा सहित कई जिलों में इस बदलाव का असर देखा जा रहा है।
- sakshi choudhary
- 15 Mar, 2026
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान, कहा- सपा-कांग्रेस में मुझे इस्तेमाल करने की चतुराई नहीं
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने साफ कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस चुनाव में उन्हें इस्तेमाल करने की क्षमता नहीं रखती। उन्होंने कहा कि उनका काम किसी राजनीतिक दल के लिए नहीं, बल्कि गंगा और गो-रक्षा जैसे राष्ट्रीय मुद्दों के लिए है। शंकराचार्य ने भाजपा को भी संकेत दिया कि वे उनका समर्थन चाहें तो इसे पा सकते हैं।
- sakshi choudhary
- 13 Mar, 2026
योगी कैबिनेट ने पीएम आवास योजना-शहरी 2.0 के लिए नई नीति को दी मंजूरी
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ कैबिनेट ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत किफायती आवास (एएचपी) और किफायती किराया आवास (एआरएच) घटकों के लिए नई नीति को मंजूरी दे दी है। इस योजना के अंतर्गत मध्यम और दुर्बल आय वर्ग के लोगों को किफायती दरों पर घर उपलब्ध कराए जाएंगे। योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी को केंद्र सरकार की ओर से 1.50 लाख रुपये और राज्य सरकार की ओर से 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसके अलावा, व्हाइटलिस्टेड परियोजनाओं में काम करने वाले डेवलपर्स को भू-उपयोग परिवर्तन शुल्क, मानचित्र स्वीकृति शुल्क और बाह्य विकास शुल्क में छूट मिलेगी, जबकि लाभार्थियों को स्टाम्प शुल्क में भी राहत दी जाएगी।
- sakshi choudhary
- 11 Mar, 2026
मेरठ में इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग और लॉजिस्टिक्स क्लस्टर के लिए कैबिनेट ने दी मंजूरी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में अटल इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत मेरठ में इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक्स क्लस्टर (IMLC) के अवस्थापना विकास कार्यों को मंजूरी दी गई। इस परियोजना पर लगभग ₹213.81 करोड़ खर्च किए जाएंगे। गंगा एक्सप्रेसवे के पास विकसित होने वाले इस क्लस्टर से मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में औद्योगिक और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
- sakshi choudhary
- 11 Mar, 2026
यूपी कैबिनेट: खतौनी से नाम मिलान, 12,200 गांवों को पहली बार बस सेवा
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 31 प्रस्तावों पर चर्चा हुई, जिनमें 30 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में संपत्ति रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। अब किसी भी प्रॉपर्टी को बेचने से पहले विक्रेता का नाम खतौनी में मिलान किया जाएगा। अगर नाम में अंतर पाया गया तो रजिस्ट्रेशन विभाग इसकी जांच करेगा। साथ ही सर्किल रेट पर 1% शुल्क और विकास शुल्क के 2% स्टांप शुल्क को अब छमाही आधार पर जारी करने का निर्णय लिया गया।
- sakshi choudhary
- 10 Mar, 2026
लखनऊ में हाउस टैक्स वसूली में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, दो टैक्स इंस्पेक्टर निलंबित
लखनऊ नगर निगम में हाउस टैक्स वसूली को लेकर बड़ी कार्रवाई सामने आई है। नगर आयुक्त आईएएस गौरव कुमार ने खराब प्रदर्शन और राजस्व वसूली में लापरवाही के आरोप में दो टैक्स इंस्पेक्टरों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई 9 मार्च 2026 को आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान की गई, जिसमें अलग-अलग जोनों में टैक्स वसूली की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में पाया गया कि कुछ क्षेत्रों में निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले वसूली बेहद कम रही, जिस पर नगर आयुक्त ने सख्त नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ा कदम उठाया।
- sakshi choudhary
- 09 Mar, 2026
यूपी में सख्त कार्रवाई: Minority Welfare Department के Joint Director Sheshnath Pandey बर्खास्त, 14 आरोप सिद्ध
लखनऊ में योगी सरकार ने सख्त प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए Minority Welfare Department के Joint Director Sheshnath Pandey को सेवा से बर्खास्त कर दिया है।
- sakshi choudhary
- 06 Mar, 2026
AI Summit Protest Case: दिल्ली हाईकोर्ट से युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब को राहत, सेशंस कोर्ट की जमानत रोक पर लगी अंतरिम रोक
India AI Impact Summit protest मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को बड़ी राहत दी है। जस्टिस सौरभ बनर्जी की एकल पीठ ने सेशंस कोर्ट द्वारा उनकी जमानत पर लगाई गई रोक पर अंतरिम स्टे लगा दिया।
- sakshi choudhary
- 03 Mar, 2026
उत्तर प्रदेश और जापान के बीच ग्रीन हाइड्रोजन तकनीक पर ऐतिहासिक समझौता
उत्तर प्रदेश और जापान के बीच ग्रीन हाइड्रोजन तकनीक को लेकर ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस समझौते के तहत दोनों देश आपसी सहयोग से इस तकनीक को प्रदेश में लागू करेंगे और पर्यावरण के अनुकूल ऊर्जा समाधान को बढ़ावा देंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने इस पहल को आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेट जीरो लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
- sakshi choudhary
- 27 Feb, 2026
लखनऊ में BSP विधायक उमाशंकर सिंह के घर इनकम टैक्स का छापा, 50 से ज्यादा अफसरों की टीम कर रही जांच
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए इनकम टैक्स विभाग की टीम ने बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के घर छापा मारा। गोमतीनगर स्थित उनके आवास और दफ्तर पर सुबह से ही छापेमारी की कार्रवाई जारी है। जानकारी के मुताबिक, 50 से ज्यादा आयकर अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद हैं और दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।
- sakshi choudhary
- 25 Feb, 2026
UP: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
यूपी के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जो लोग 'मोहब्बत की दुकान' चलाने का दावा करते हैं, वे देश में दंगे करवाना चाहते हैं। पाठक ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी का उद्देश्य देश को नीचा दिखाना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हर मोर्चे पर टारगेट करना बन गया है। उन्होंने कांग्रेस के हालिया दिल्ली प्रदर्शन को भी शर्मनाक बताया, जिसमें एआई समिट के दौरान कुछ लोग नग्न होकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।
- sakshi choudhary
- 24 Feb, 2026
PM Modi: मेरठ में पीएम मोदी बोले, कांग्रेस ने AI समिट को नंगी और गंदी राजनीति का अखाड़ा बनाया
मेरठ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नमो भारत RRTS और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन किया और करीब 12,930 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स को देश को समर्पित किया। पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत के लिए नई क्रांति की ऊर्जा यूपी से निकल रही है। उन्होंने नमो भारत और मेट्रो रेल के एक ही दिन शुभारंभ पर जोर देते हुए कहा कि अब परियोजनाएं पहले की तरह लटकती नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रेन और स्टेशनों में महिलाओं का नेतृत्व इस देश की नारीशक्ति का प्रतीक है।
- sakshi choudhary
- 22 Feb, 2026
अविमुक्तेश्वरानंद ने ब्रजेश पाठक के 101 बटुक पूजन पर साधा निशाना, माघ मेले घटना का पाप नहीं धुल सकता
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक द्वारा 101 बटुकों का पूजन करने पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री ने बटुकों को अंगवस्त्रम और तिलक लगाकर सम्मानित किया, लेकिन इससे प्रयागराज में माघ मेले में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना का पाप नहीं धुल सकता। शंकराचार्य ने इसे राजनीति करार देते हुए कहा कि वास्तविक पीड़ित बटुक की चोटी खींची गई थी, जबकि प्रशासन ने केवल अपने पसंद के बटुकों को बुलाकर चंदन और पुष्पवर्षा की। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक द्वारा 101 बटुकों का पूजन करने पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री ने बटुकों को अंगवस्त्रम और तिलक लगाकर सम्मानित किया, लेकिन इससे प्रयागराज में माघ मेले में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना का पाप नहीं धुल सकता। शंकराचार्य ने इसे राजनीति करार देते हुए कहा कि वास्तविक पीड़ित बटुक की चोटी खींची गई थी, जबकि प्रशासन ने केवल अपने पसंद के बटुकों को बुलाकर चंदन और पुष्पवर्षा की। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक द्वारा 101 बटुकों का पूजन करने पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री ने बटुकों को अंगवस्त्रम और तिलक लगाकर सम्मानित किया, लेकिन इससे प्रयागराज में माघ मेले में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना का पाप नहीं धुल सकता। शंकराचार्य ने इसे राजनीति करार देते हुए कहा कि वास्तविक पीड़ित बटुक की चोटी खींची गई थी, जबकि प्रशासन ने केवल अपने पसंद के बटुकों को बुलाकर चंदन और पुष्पवर्षा की।
- sakshi choudhary
- 19 Feb, 2026
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत! मंदिरों की आय का इस्तेमाल जनकल्याण में हो, हिंदू समाज को जगाना है चुनौती
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने आरएसएस के शताब्दी वर्ष समारोह के मौके पर लखनऊ में कहा कि मंदिरों की आय का बड़ा हिस्सा जनकल्याण और समाज निर्माण में लगाया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इसकी जिम्मेदारी सरकार के बजाय श्रद्धालुओं और भक्तों के पास होनी चाहिए। भागवत ने कहा कि प्रमुख मंदिरों की आय और संचालन पारदर्शी, निष्पक्ष और ईमानदार संस्था की निगरानी में होना चाहिए, ताकि समाज कल्याण के वास्तविक काम में इसका उपयोग हो।
- sakshi choudhary
- 19 Feb, 2026
उत्तर प्रदेश विधानसभा बजट सत्र 2026: बिजली मुद्दे पर सपा का वॉकआउट, एके शर्मा ने किया जवाब
उत्तर प्रदेश विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट पर चर्चा का दूसरा दिन हंगामेदार रहा। सदन में समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक विभिन्न मुद्दों को लेकर मुखर रहे। बिजली की बढ़ती समस्या और आम आदमी की राहत को लेकर सपा ने जोरदार विरोध जताया और बिजली के मुद्दे पर वॉकआउट किया। जवाब में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि पहले महिलाएं बिजली के तारों पर कपड़े सुखाती थीं, जिससे बिजली की समस्या का मजाकिया जवाब देते हुए स्थिति स्पष्ट की।
- sakshi choudhary
- 17 Feb, 2026
यूपी में पाकिस्तानी महिला नाजिया ने बनवाए दो वोटर कार्ड, 23 साल बाद गिरफ्तार
मेरठ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ पाकिस्तान में जन्मी महिला नाजिया उर्फ सबा मसूद ने 2003 में दो अलग-अलग नाम से दो वोटर कार्ड बनवाए थे। सबा मसूद 37 साल पहले अपने पति फरहत मसूद के साथ लॉन्ग टर्म वीज़ा पर भारत आई थी। पुलिस ने देहली गेट थाना क्षेत्र से सबा मसूद को गिरफ्तार किया है। उस पर और उसकी बेटी एमन फरहत पर फर्जी पासपोर्ट, वोटर कार्ड और अन्य पहचान-पत्र बनाने के गंभीर आरोप लगे हैं।
- sakshi choudhary
- 17 Feb, 2026
नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने सपा का दामन थामा, अखिलेश यादव ने किया तंज
राजधानी लखनऊ में रविवार को समाजवादी पार्टी (सपा) मुख्यालय में नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने सपा में शामिल होकर राजनीतिक सुर्खियों में वापसी की। इस मौके पर सपा मुखिया अखिलेश यादव की मौजूदगी में नसीमुद्दीन ने पार्टी का दामन थामते हुए पुराने रिश्तों और आपसी विश्वास का जिक्र किया। उनके साथ तीन महिला नेत्रियों समेत कई वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए। पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि वह अखिलेश यादव के बताए मार्ग पर चलेंगे और पार्टी को मजबूत बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
- sakshi choudhary
- 15 Feb, 2026
यूपी: शामली युवक ने पोस्ट किया पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी का हथियार के साथ फोटो, हिरासत में लिया गया
शामली में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया, जिसने अपनी फेसबुक आईडी पर पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी का हथियारों के साथ फोटो पोस्ट किया था। सहारनपुर के गंगोह निवासी रोहित प्रधान ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस पोस्ट की शिकायत की थी। शिकायत में यह भी आशंका जताई गई कि युवक का विदेशी लोगों से कनेक्शन हो सकता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीजीपी कार्यालय से तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
- sakshi choudhary
- 14 Feb, 2026
जेवर में HCL–Foxconn का बड़ा निवेश: UP बनेगा India Chip OSAT Hub, ₹45,000 करोड़ GDP Boost का अनुमान
उत्तर प्रदेश के जेवर में HCL Group और Foxconn Technology Group के संयुक्त उद्यम India Chip Pvt. Ltd. द्वारा भारत का पहला Display Driver IC (DDIC) Semiconductor OSAT (Outsourced Semiconductor Assembly and Testing) संयंत्र स्थापित किया जा रहा है।
- sakshi choudhary
- 12 Feb, 2026
यूपी बजट 2026 में Renewable Energy, Rural Development और Health Sector पर बड़ा फोकस, किसानों और महिलाओं के लिए हजारों करोड़ का प्रावधान
उत्तर प्रदेश सरकार ने बजट 2026 में renewable energy और किसानों के सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया है।
- sakshi choudhary
- 11 Feb, 2026





