Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के पाली गांव में भैंसों की संदिग्ध मौत से हड़कंप, युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा ● दिल्ली कालकाजी रेप केस: फरार दोनों आरोपी हेमंत और मुकेश गिरफ्तार ● न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण के लिए गांवों में लगेंगे कैंप, किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे प्राधिकरण के चक्कर ● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद

Gautam Buddha University की छात्रा ने तनाव के चलते की आत्महत्या

top-news

ग्रेटर नोएडा स्थित गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के छात्रावास में रह रही एक छात्रा ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर ली। मृतक छात्रा मूल रूप से कानपुर की रहने वाली थी और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रही थी। सोमवार देर रात उसका शव छात्रावास के कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही ईकोटेक-1 कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने पाया कि छात्रा पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में थी। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि मानसिक तनाव के चलते ही उसने यह कदम उठाया।

पुलिस ने छात्रा के परिवारजनों को घटना की सूचना दे दी है। परिजन जल्द ही नोएडा पहुंचने वाले हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और हर संभावित एंगल पर पड़ताल की जा रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी घटना पर दुख व्यक्त करते हुए छात्रा के परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं।