Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● E20 पेट्रोल का असर आपकी थाली पर! महंगे हो सकते हैं अंडे और चिकन, जानिए क्या है वजह ● Delhi Air Quality: 10 साल में 24 अक्टूबर को सबसे साफ रही दिल्ली की हवा, AQI 191 पर पहुंचा! जानें कैसे मिली राहत ● Greater Noida News: पुराने हैबतपुर के डूब क्षेत्र में चला बुलडोजर, 40 हजार वर्ग मीटर जमीन से हटाया अवैध निर्माण ● Greater Noida News: प्रदूषण रोकने के लिए प्राधिकरण की मुहिम तेज, 224 एंटी स्मॉग गन और 107 वाटर टैंकर लगाए ● क्या है PHP? सुरक्षा खामी से 70% वेबसाइटों पर मंडराया खतरा, ब्रिटेन ने क्यों दी 72 घंटे का राशन रखने की सलाह? ● दिवाली पर सस्ता सजावटी सामान कहां मिलेगा, Blinkit या Zepto? ● Varanasi Air Show: पीएम मोदी, राजनाथ सिंह और सीएम योगी कल देखेंगे एयर शो ● Health Alert: शरीर में कॉपर की कमी से कमजोर हो सकती है इम्युनिटी, दिल की सेहत पर भी पड़ सकता है असर ● Delhi News: राहुल गांधी को व्यापारियों की चिट्ठी, 1 नवंबर की महारैली टालने की अपील ● HIV Cases: वाराणसी में 10 महीने में 900 नए एचआईवी संक्रमित, आधे से ज्यादा किशोर और युवा

ऑन डिमांड होती महिलाओं की सप्लाई, ग्राहक बन पुलिस ने किया देह व्यापार के गैंग का पर्दाफाश; 7 गिरफ्तार

top-news

नोएडा। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और सेक्टर-39 कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर देह व्यापार कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। नकली ग्राहक बनकर पुलिस आरोपितों के ठिकाने पर पहुंची। इस दौरान पुलिस ने दो युवतियों को रेस्क्यू भी किया।
आरोपितों की पहचान कानपुर देहात के राजपुर के अभिषेक, सलारपुर के मनप्रीत शेट्टी और राजन, इलाहबास गांव के हरीश, देवरिया के गौरी बाजार के अनिल व बिहार के छपरा के सगीर के रूप में हुई है। एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि आरोपित आन डिमांड महिलाओं को बुलाते थे और उनसे जबरन अनैतिक काम कराया जाता था।
युवतियों की गरीबी का उठाते हैं फायदा
युवतियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि आरोपित उनकी गरीबी का फायदा उठाकर देह व्यापार की तरफ ले गए और ऐसा न करने पर धमकी भी देते थे। बृहस्पतिवार रात को पुलिस को सूचना मिली कि कोतवाली क्षेत्र के सलारपुर गांव में किराये के मकान में देह व्यापार कराने वाला गिरोह सक्रिय है।
संबंधित जगह के आसपास रहने वाले लोगों को इससे परेशानी होती है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस ने उस जगह पर नकली ग्राहक बनाकर एक पुलिसकर्मी को भेजा और डील फाइनल करने को कहा गया। आरोपितों से बातचीत करने के क्रम में जैसे ही ग्राहक बनकर पहुंचे पुलिसकर्मी को सारे सबूत और जानकारी मिली उसने अन्य पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को इसकी सूचना दी।