Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के पाली गांव में भैंसों की संदिग्ध मौत से हड़कंप, युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा ● दिल्ली कालकाजी रेप केस: फरार दोनों आरोपी हेमंत और मुकेश गिरफ्तार ● न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण के लिए गांवों में लगेंगे कैंप, किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे प्राधिकरण के चक्कर ● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में कैंडल मार्च के जरिए आतंकवाद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

top-news

ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर-10 स्थित ATS हैप्पी ट्रेल्स और अमात्रा होम्स सोसाइटी के निवासियों ने पहलगाम (कश्मीर) में हुए आतंकवादी हमले में निहत्थे हिंदुओं की नृशंस हत्या के विरोध में शांति पूर्ण कैंडल मार्च निकाला। मार्च से पहले शोकसभा आयोजित कर मारे गए निर्दोष हिंदुओं को श्रद्धांजलि दी गई और उनके परिवारों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए भगवान से प्रार्थना की गई। इस कार्यक्रम में दोनों सोसाइटी से लगभग 500 लोग शामिल हुए।

शोकसभा के बाद निकाले गए कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने आतंकवाद के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। ATS हैप्पी ट्रेल्स से मुकेश चौधरी, सतीश सिंह (पूर्व वायुसेना सैनिक), विपिन सिंह, संदीप सोनकर और संजय सिंह ने सरकार से आतंकवाद के खिलाफ ठोस कदम उठाने की अपील की। वहीं, गौरव पंडित और अमात्रा होम्स के मनोज पंवार व मनोज बंसल ने आक्रोशित स्वर में भारत सरकार से पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग की, जो भारत में आतंकवादी हमलों को प्रायोजित करता है।
निवासियों ने एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की आवश्यकता पर बल दिया।