Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा जिला बार एसोसिएशन कलेक्ट्रेट चुनाव: सभी प्रत्याशियों के नामांकन वैध, 2 दिसंबर को होगा मतदान ● ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण से निपटने के लिए पेड़ों की धुलाई, 30 से अधिक टैंकर तैनात ● ग्रेटर नोएडा के 10 से ज्यादा सेक्टरों के पार्कों का होगा कायाकल्प! ● ग्रेटर नोएडा में सुबह-सुबह चला प्राधिकरण का बुलडोजर, सहारा समतल में 3 एकड़ जमीन कब्जामुक्त ● FSSAI का बड़ा एक्शन! दो कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड, पांच के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मंजूरी ● Ghaziabad News: सेहत के नाम पर बिक रहा मिलावटी घी, मसालों में भी मिलावट! 787 नमूनों में 499 फेल ● ग्रेटर नोएडा की पंचशील हाइनिश सोसाइटी में हंगामा, महिलाओं से अभद्रता और मारपीट का आरोप ● अयोध्या से नेपाल के जनकपुर तक दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस, योगी बोले- भारत-नेपाल के रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती ● खतौनी में नाम नहीं, जमीन पर बोर्ड नहीं... आखिर किसके भरोसे है ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की करोड़ों की जमीन? ● जेवर में किसान आंदोलन का बड़ा अपडेट! महापंचायत के बाद झुका प्रशासन, अब 23 नवंबर को यमुना प्राधिकरण में होगी निर्णायक वार्ता

BCCI Contract 2025: पंत को प्रमोशन, ईशान-श्रेयस की वापसी, अश्विन बाहर

top-news

BCCI Contract 2025: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2024-25 सीज़न के लिए खिलाड़ियों के वार्षिक केंद्रीय अनुबंध की घोषणा कर दी है। इस बार कुल 34 खिलाड़ियों को अनुबंध सूची में शामिल किया गया है। रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को एक बार फिर ए+ श्रेणी में बरकरार रखा गया है, जिनकी सालाना सैलरी 7 करोड़ रुपये होगी। वहीं छह खिलाड़ी ए ग्रेड में हैं, जिनमें हार्दिक पांड्या, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और केएल राहुल शामिल हैं।

BCCI Contract 2025: इन खिलाड़ियों को हुआ फायदा

इस बार ऋषभ पंत को बड़ा फायदा मिला है, जिन्हें ग्रेड-बी से ग्रेड-ए में प्रमोट किया गया है। वहीं, श्रेयस अय्यर और ईशान किशन की वापसी इस सूची की सबसे अहम बात है। 2023-24 में घरेलू टूर्नामेंट में न खेलने की वजह से दोनों को बाहर कर दिया गया था, लेकिन अब ईशान को ग्रेड-सी और श्रेयस को ग्रेड-बी में जगह दी गई है। दूसरी ओर, अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को इस बार सूची से बाहर कर दिया गया है, क्योंकि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।

चार नए चेहरे शामिल, कई खिलाड़ी हुए बाहर

बता दे कि BCCI Contract 2025 में इस साल चार नए खिलाड़ियों – नीतीश रेड्डी, हर्षित राणा, अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती को पहली बार बीसीसीआई के अनुबंध में जगह मिली है, और सभी को ग्रेड-सी में रखा गया है। वहीं, शार्दुल ठाकुर, आवेश खान, जितेश शर्मा और केएस भरत जैसे खिलाड़ी सूची से बाहर हो गए हैं। बी ग्रेड में सूर्यकुमार यादव, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव शामिल हैं। ग्रेड-सी में कुल 19 खिलाड़ी हैं, जिनमें रिंकू सिंह, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा, ध्रुव जुरेल आदि प्रमुख नाम हैं।