Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● दादरी की 100 करोड़ की पेयजल परियोजना पर घिरा प्रशासन, 12 साल बाद भी नहीं मिला पानी; उच्च स्तरीय जांच की मांग तेज ● राहुल गांधी की शिक्षा मुहिम! क्यों चुने गए देश के चार सबसे बड़े एजुकेशन हब? ● शिवसेना (UBT) में टूट की अटकलें तेज, संजय राउत का बड़ा आरोप! सांसदों को दिए जा रहे 15 करोड़ रुपये ● नोएडा एयरपोर्ट से पहली कार्गो फ्लाइट रवाना, व्यापार और किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा ● नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कार्गो सेवा शुरू, पश्चिमी यूपी के उत्पादों को मिलेगा Global Market का सीधा रास्ता ● ग्रेटर नोएडा में अवैध कूड़ा डंपिंग पर सख्ती, जीटा वन में चार ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी गईं, एक लाख रुपये का जुर्माना ● राम मंदिर दान पेटिका विवाद: दूसरी बार मंदिर पहुंची SIT, पुजारियों और ट्रस्ट पदाधिकारियों से होगी पूछताछ ● ममता बनर्जी ने भवानीपुर हार को दी हाईकोर्ट में चुनौती, शुभेंदु अधिकारी की जीत पर उठाए सवाल ● Noida International Airport: अपनी जमीन देने वाले किसानों ने भरी पहली उड़ान, 104 वर्षीय राजवती देवी हुईं भावुक ● Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में झमाझम बारिश, गर्मी से राहत लेकिन बढ़ेगी उमस

Pari Chowk का कायाकल्प! Greater Noida Authority ने दी नई चमक

top-news

Pari Chowk: ग्रेटर नोएडा की शान कहे जाने वाले परी चौक की हालत कुछ समय पहले तक जर्जर थी। परियों की मूर्तियों की रंगत फीकी पड़ चुकी थी, फव्वारे बंद थे, साफ-सफाई का अभाव था, और पेड़-पौधों की छंटाई नहीं हो रही थी। इस स्थिति को देखते हुए एक्टिव सिटीजन टीम ने Greater Noida Authority के अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकर्षित किया।

Pari Chowk: अपने पुराने रंग रूप में लौटा परी चौक 

प्राधिकरण ने त्वरित कार्रवाई करते हुए परी चौक के सौंदर्यीकरण का बीड़ा उठाया। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार और एसीईओ लक्ष्मी वीएस के नेतृत्व में उद्यान विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक पी.पी. मिश्रा ने इस दिशा में सराहनीय कार्य किया। परिणामस्वरूप, परी चौक अब अपने पुराने रंग-रूप में लौट आया है।

इस तरह किया गया रिनोवेशन

परी चौक पर परियों की मूर्तियों पर नया पेंट किया गया, फव्वारे फिर से शुरू किए गए, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा गया, और पेड़-पौधों की छंटाई कर व्यवस्थित किया गया। इस कायाकल्प ने न केवल Pari Chowk की सुंदरता को पुनर्जनन दिया, बल्कि शहरवासियों के लिए गर्व का एक नया कारण भी प्रदान किया। Greater Noida Authority की इस पहल की स्थानीय निवासियों ने जमकर सराहना की है।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *