Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

नगर निगम की जमीन की चारदीवारी कराने पर बवाल, पुलिस ने चलाया डंडा; छह गिरफ्तार

top-news

गाजियाबाद। शास्त्रीनगर ई ब्लाक के पीछे 1900 वर्गमीटर जमीन को लेकर बृहस्पतिवार को एक बार फिर बवाल हुआ, जब नगर निगम की टीम इसकी चारदीवारी कराने पहुंची। इसे अंत्येष्टि स्थल बता हरसांव के ग्रामीणों ने विरोध कर कार्य रुकवाने का प्रयास किया।
पुलिस ने लोगों को तितर-बितर करने की कोशिश की, लेकिन हंगामा बढ़ा तो हल्का बल प्रयोग कर पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। देर शाम तक चारदीवारी का कार्य जारी था।
क्या है मामला
हरसांव के लोगों के मुताबिक अभिलेखों में जमीन अंत्येष्टि स्थल के नाम से दर्ज है और लोग यहां पर 60 साल से अंतिम संस्कार कर रहे हैं। जीडीए ने शास्त्रीनगर बसाया, जिसके बाद अंतिम संस्कार को लेकर विवाद शुरू हुआ। तभी से अंतिम संस्कार बंद हैं।
कोरोना काल में यहां लोगों ने दोबारा अंतिम संस्कार करना शुरू कर दिया, जिसके बाद ग्रामीणों और शास्त्रीनगर के लोगों में विवाद बढ़ गया। कई बार हंगामे के साथ दोनों ओर से रिपोर्ट भी दर्ज की गईं। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि करीब 20 साल से अंतिम संस्कार नहीं हुए।
नगर निगम ने बताई अपनी जमीन
जिलाधिकारी ने नगर निगम को जांच सौंपी, जिसमें जमीन नगर निगम की बताई गई। कहा गया कि यहां अंत्येष्टि स्थल था और जमीन ग्राम समाज की थी। जीडीए द्वारा शास्त्रीनगर बसाने के बाद यहां अंतिम संस्कार होने बंद हो गए और नगर निगम के गठन के बाद यह जमीन नगर निगम के अधीन आ गई।