Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20% आरक्षण, मिलेगा लाभ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20% आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख ● ग्रेटर नोएडा: प्राधिकरण अधिकारियों के साथ RWA की बैठक, समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन ● ग्रेटर नोएडा में तीन नए सब-रजिस्ट्रार की तैनाती, दादरी-गामा-2 और जेवर की जिम्मेदारी बदली ● BRICS Summit: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने संभाली सुरक्षा की कमान, हजारों वाहनों की जांच और सैकड़ों पर कार्रवाई ● ग्रेटर नोएडा में चैंबर निर्माण को लेकर वकीलों का हंगामा, शिलापट तोड़ा और सामान बाहर फेंका

Delhi Blast Update: Delhi Police Special Cell ने ISI-Linked Terrorists को किया गिरफ्तार

Delhi Blast Update: दिल्ली पुलिस की Special Cell को बड़ी कामयाबी मिली है। स्पेशल सेल ने तीन से ज्यादा ISI-linked terrorists को मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पंजाब से गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि ये सभी आतंकी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े शहजाद भट्टी के नेटवर्क का हिस्सा थे। पकड़े गए आरोपी लंबे समय से उत्तर भारत में अपनी गतिविधियों को बढ़ाने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस का कहना है कि इस मामले में और महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद साझा की जाएंगी।
top-news

दिल्ली में 10 नवंबर को हुए Red Fort Blast के बाद से ही सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर थीं। लाल किले के पास हुए इस धमाके में 15 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। धमाके में कई वाहन जलकर खाक हो गए थे। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला कि इस ब्लास्ट के पीछे डॉक्टरों के एक बड़े नेटवर्क का हाथ था, जिनके तार विदेश में बैठे आतंकी आकाओं से जुड़े थे। जिस कार में विस्फोट कराया गया था, उसे भी एक डॉक्टर ने ही चलाया था। इस खुलासे ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था और उसके बाद देशभर में कई डॉक्टर गिरफ्तार किए गए।

हाल ही में यह जानकारी भी सामने आई कि Delhi Blast में शामिल आतंकियों के बीच आपसी मतभेद थे। उमर कश्मीर में बुरहान वानी और जाकिर मूसा का उत्तराधिकारी बनना चाहता था, जबकि फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल में पकड़े गए आतंकी अल-कायदा (AQIS) की विचारधारा से प्रभावित थे। वहीं उमर पर ISIS और Jaish-e-Mohammed की विचारधाराओं का प्रभाव पाया गया। इन गिरफ्तारी के साथ Delhi Police ने साफ कर दिया है कि राजधानी में terror activities को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान लगातार तेज रहेगा।