Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना!

Illegal Colony: यमुना प्राधिकरण की दिखी सख्ति! Noida International Airport के अधिसूचित क्षेत्र में 25 अवैध मकान ध्वस्त

top-news

Illegal Colony: ग्रेटर नोएडा में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अधिसूचित क्षेत्र में लोगों द्वारा कुछ अवैध निर्माण किए गए, जिसके बाद जिला प्रशासन और यमुना प्राधिकरण (YEIDA) सोमवार को 25 अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई के पीछे जमीन मालिकों की नजरअंदाजी और अनदेखी को कारण बताया जा रहा है। खबर है कि प्रशासन ने पहले ही जमीन मालिकों को अवैध निर्माण को लेकर सचेत करते हुए नोटिस जारी किया था, लेकिन बावजूद इसके Noida International Airport के पास लोगों ने अवैध निर्माण जारी रखा। आइए एक नजर डालते हैं पूरी खबर पर।

Illegal Colony: अधिसूचित क्षेत्र में 200 से अधिक पक्के निर्माण

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नोडल अधिकारी दुर्गेश सिंह ने बताया कि प्रशासन और प्राधिकरण की टीम ने एक सप्ताह पहले अधिसूचित क्षेत्र में निर्माण कार्य रुकवाने के लिए अभियान चलाया था। लेकिन, जमीन मालिकों ने आदेशों का पालन नहीं किया। सोमवार को प्रशासन और प्राधिकरण की टीम 11 जेसीबी मशीनों और 100 से अधिक पुलिसकर्मियों के साथ Noida International Airport के पास के रामनेर, किशोरपुर और सबौता गांव में पहुंची और दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक लगातार बुलडोजर चलाकर करीब 25 घरों को ध्वस्त कर दिया। YEIDA अधिकारियों के अनुसार, अभी भी 200 से अधिक अवैध पक्के आवास बने हुए हैं, जिन्हें जल्द ही हटाया जाएगा।

गुरुग्राम के सेक्टर-29 में भी चला बुलडोजर

नोएडा के साथ ही, गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने भी सोमवार को अवैध निर्माण (Illegal Colony) के खिलाफ कार्रवाई की। सेक्टर-29 में पांच दुकानों और 150 झुग्गियों पर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया गया। प्रशासन ने दोबारा अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। यह अभियान यह सुनिश्चित करने के लिए चलाया गया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा न हो और योजनाओं का विस्तार बिना बाधा के हो सके।