Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● जेवर में किसान आंदोलन का बड़ा अपडेट! महापंचायत के बाद झुका प्रशासन, अब 23 नवंबर को यमुना प्राधिकरण में होगी निर्णायक वार्ता ● हुनरमंद युवा ही बनाएंगे विकसित भारत की मजबूत नींव, पीएम मोदी ने कौशल विकास को बताया देश की ताकत ● कभी कांग्रेस तो कभी भाजपा के निशाने पर Meta, भारत में क्यों बढ़ रहे विवाद? हैदराबाद से गुरुग्राम तक क्या है पूरा मामला ● जनगणना ड्यूटी में लापरवाही पर होगी FIR, ग्रेटर नोएडा में 2436 इन्यूमेरेटर और 330 सुपरवाइजर तैनात ● 50 फीसदी से ज्यादा लोगों को नहीं पता कि उन्हें है हाई बीपी, दीवार के सहारे की जाने वाली एक्सरसाइज से मिल सकता है फायदा ● यूपी स्पेशल TET का रिजल्ट घोषित, 17 दिन में जारी हुआ परिणाम ● ई-गन्ना प्रणाली से किसानों को मिल रहीं डिजिटल सुविधाएं, सर्वे से भुगतान तक की जानकारी ऑनलाइन ● 'मैं चुनौती को चुनौती दिए बिना रह नहीं सकता', पीएम मोदी ने गिनाईं उपलब्धियां ● ग्रेटर नोएडा में सड़कों पर धूल मिलने पर दो कंपनियों पर 1.50 लाख का जुर्माना, तीनों ACEO ने किया निरीक्षण ● ग्रेटर नोएडा में निवेश करना चाहती हैं रूस की कंपनियां, प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ हुई बैठक

राहुल गांधी का बड़ा दावा: चुनावों में धांधली को लेकर 100 प्रतिशत यकीन, चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को चुनावी प्रक्रिया को लेकर बड़ा दावा किया।
top-news

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को चुनावी प्रक्रिया को लेकर बड़ा दावा किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव और विभिन्न विधानसभा चुनावों में गड़बड़ी हुई है और उनके पास इसे साबित करने के लिए पर्याप्त जानकारी और सबूत हैं। राहुल गांधी ने दावा किया कि उन्हें 100 प्रतिशत यकीन है कि भारतीय चुनावों में धांधली हुई है। उन्होंने कहा कि यह केवल Election Process का मुद्दा नहीं, बल्कि देश के लोकतांत्रिक ढांचे से जुड़ा विषय है।


राहुल गांधी ने भाजपा के कई राज्यों में लगातार चुनावी जीत और Anti-Incumbency को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने हरियाणा, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात जैसे राज्यों का उदाहरण देते हुए पूछा कि इन राज्यों में सत्ता के खिलाफ दिखाई देने वाली नाराजगी अचानक कैसे खत्म हो गई। राहुल गांधी ने कहा कि लोगों के वोट की सुरक्षा करना Election Commission की जिम्मेदारी है और यदि वोट की व्यवस्था कमजोर होती है तो इसका असर संविधान, कानून और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर पड़ सकता है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी की।

राहुल गांधी के आरोप ऐसे समय सामने आए हैं जब Election Commission के भीतर कथित मतभेदों को लेकर एक रिपोर्ट चर्चा में है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में आयोग के कुछ फैसलों और प्रक्रियाओं पर कई बार आपत्ति दर्ज कराई थी। हालांकि, चुनाव आयोग ने इन मतभेदों को संस्था में टूट के तौर पर पेश किए जाने को खारिज किया है और कहा है कि अलग-अलग विचार संस्थागत विचार-विमर्श का हिस्सा हैं तथा फैसले सर्वसम्मति से लिए गए।