Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पीलीभीत वोटर लिस्ट विवाद: दोनों हटाए गए SDM की लखनऊ में तैनाती रद्द, शासन ने प्रतीक्षारत किया ● काशी को मिली तीन नई ट्रेन सेवाओं की सौगात, दिल्ली के लिए दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर; गाजियाबाद और अलीगढ़ में भी होगा ठहराव ● दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक, प्रदूषण के बढ़ते खतरे के बीच केंद्र का बड़ा फैसला ● भूटान में ग्लेशियर झील फटने से आई बाढ़, भारत में अलर्ट: आखिर क्या होता है GLOF, हिमालय में क्यों बढ़ रहा है खतरा? ● यूपी दौरे पर अमित शाह को अखिलेश यादव का तंज, बोले- 'बड़ी देर कर दी मेहरबां आते-आते', दिल्ली रैली में भी होंगे शामिल ● पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट में धूमधाम से मना दिवाली उत्सव, रंगोली-डांस और दीया सजावट प्रतियोगिताओं ने मोहा मन ● ग्रेटर नोएडा में भूजल दोहन के खिलाफ आंदोलन करेगा करप्शन फ्री इंडिया संगठन, किसानों को शिक्षा-चिकित्सा में छूट दिलाने की मांग ● ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक क्षेत्रों में रात 12 बजे तक होगी स्ट्रीट लाइटों की जांच, 6 नवंबर तक खुद निरीक्षण करेंगी ACEO प्रेरणा सिंह ● Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 10 ग्राम गोल्ड करीब 1,000 रुपये टूटा; चांदी ₹4,000 से ज्यादा सस्ती ● UP Election 2027: अमित शाह का बड़ा एलान, तीसरी बार भाजपा सरकार बनी तो यूपी में लागू होगा UCC

काशी को मिली तीन नई ट्रेन सेवाओं की सौगात, दिल्ली के लिए दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर; गाजियाबाद और अलीगढ़ में भी होगा ठहराव

पूर्वी उत्तर प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए 31 अक्टूबर का दिन खास होने जा रहा है।
top-news

पूर्वी उत्तर प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए 31 अक्टूबर का दिन खास होने जा रहा है। रेलवे ने काशी को एक साथ तीन नई रेल सेवाओं की सौगात दी है। इसमें वाराणसी से नई दिल्ली के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, वाराणसी सिटी से राजातालाब के बीच चार जोड़ी MEMU ट्रेनें और बनारस से प्रयागराज रामबाग के बीच नई ट्रेन सेवा शामिल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में नई रेल सेवाओं को हरी झंडी दिखाएंगे। इन सेवाओं से लंबी दूरी के यात्रियों के साथ स्थानीय और अंतरजनपदीय रेल कनेक्टिविटी को भी मजबूती मिलेगी।


रातभर का सफर, सुबह दिल्ली पहुंचेंगे यात्री


वाराणसी और नई दिल्ली के बीच शुरू होने वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन इस रेल विस्तार का प्रमुख आकर्षण है। ट्रेन संख्या 27421 वाराणसी से रात 8:50 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 6:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 27422 नई दिल्ली से रात 9:40 बजे चलकर अगले दिन सुबह 7:10 बजे वाराणसी पहुंचेगी। ट्रेन का ठहराव प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ और गाजियाबाद में होगा। यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन संचालित होगी। 16 कोच वाली इस ट्रेन में कुल 823 बर्थ होंगी, जिनमें फर्स्ट AC, सेकंड AC और थर्ड AC की सुविधा मिलेगी। इससे दिल्ली जाने वाले नौकरीपेशा लोगों, कारोबारियों, विद्यार्थियों और इलाज के लिए यात्रा करने वाले लोगों को रात में सफर कर सुबह अपने गंतव्य तक पहुंचने का विकल्प मिलेगा।

स्थानीय यात्रियों के लिए MEMU, प्रयागराज के लिए नई ट्रेन


दूसरी सेवा वाराणसी सिटी से राजातालाब के बीच चार जोड़ी MEMU ट्रेनों की होगी। इन 12 कोच वाली ट्रेनों का ठहराव वाराणसी जंक्शन, बनारस, भुलनपुर और हरदत्तपुर स्टेशनों पर होगा। इससे शहर और आसपास के क्षेत्रों में रोजाना आवागमन करने वाले नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और व्यापारियों को सुविधा मिलेगी। तीसरी सेवा बनारस से प्रयागराज रामबाग के बीच शुरू की जा रही है। इससे दोनों शहरों के बीच धार्मिक, शैक्षिक, व्यावसायिक और अन्य जरूरी कामों से यात्रा करने वाले लोगों को नया विकल्प मिलेगा। रेलवे की इन तीनों सेवाओं से काशी का रेल नेटवर्क लंबी दूरी, स्थानीय परिवहन और अंतरजनपदीय कनेक्टिविटी के लिहाज से मजबूत होगा।