Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के 64 गांवों में लगेंगी LED स्ट्रीट लाइटें, 9 करोड़ रुपये होंगे खर्च; एयरपोर्ट रूट भी होगा रोशन ● दिवाली पर गौतमबुद्धनगर में सुरक्षा का बड़ा प्लान, 10 जोन और 26 सेक्टर में बंटा पुलिस कमिश्नरेट ● दिल्ली-NCR में फिर बदलेगा मौसम, उत्तर भारत में सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ! प्रदूषण से फिलहाल राहत नहीं ● ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक विकास के लिए CM योगी से मिले IBA प्रतिनिधिमंडल, 10 सुझावों का ज्ञापन सौंपा ● गौर अंडरपास से राहत, तिलपता पर अब भी आफत! ● दिल्ली में ब्लाइंड डेट के नाम पर 26 हजार की वसूली! युवक को कैफे में बनाया बंधक, मालिक समेत दो गिरफ्तार ● यूपी की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार देने की तैयारी, स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के तहत बनेगी एडवाइजरी काउंसिल ● अयोध्या में कल से पांच दिवसीय दीपोत्सव का शंखनाद, 56 घाटों पर जगमगाएंगे 30 लाख दीये; पांच देशों की रामलीला मंडलियां करेंगी मंचन ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट को जाम से मिलेगी राहत, 5 नवंबर से खुलेगा गौड़ चौक अंडरपास; तीन दिन चलेगा ट्रायल ● दिल्ली की हवा हुई जहरीली: इंडिया गेट से गाजीपुर तक AQI 400 पार, GRAP-2 के बावजूद नहीं मिल रही राहत

अयोध्या में कल से पांच दिवसीय दीपोत्सव का शंखनाद, 56 घाटों पर जगमगाएंगे 30 लाख दीये; पांच देशों की रामलीला मंडलियां करेंगी मंचन

रामनगरी अयोध्या एक बार फिर भव्य दीपोत्सव के लिए तैयार है। पांच नवंबर से पांच दिवसीय दीपोत्सव-2026 का आगाज होगा।
top-news

रामनगरी अयोध्या एक बार फिर भव्य दीपोत्सव के लिए तैयार है। पांच नवंबर से पांच दिवसीय दीपोत्सव-2026 का आगाज होगा। इस बार सरयू तट के 56 घाटों को लाखों दीयों से रोशन करने की तैयारी है। आयोजन में करीब 30 लाख दीये जलाने का लक्ष्य रखा गया है। दीपोत्सव को अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक पहचान देने के लिए पांच देशों के कलाकार रामलीला का मंचन करेंगे। इसके साथ ही देश के अलग-अलग राज्यों से आए लोक कलाकार अपनी पारंपरिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को भारतीय संस्कृति और लोक परंपराओं से रूबरू कराएंगे। मुख्य आयोजन सात नवंबर को होगा, जबकि नौ नवंबर को भी राम की पैड़ी पर विशेष लाइट एंड साउंड शो, लेजर शो और प्रोजेक्शन मैपिंग का आयोजन किया जाएगा।


56 घाटों पर दीयों की रोशनी, 35 हजार स्वयंसेवक संभालेंगे जिम्मेदारी


दीपोत्सव के दौरान राम की पैड़ी सहित सरयू तट के 56 घाटों पर दीये सजाए जाएंगे। इस विशाल आयोजन के लिए करीब 35 हजार स्वयंसेवकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। दीयों को व्यवस्थित तरीके से सजाने और प्रज्ज्वलित करने का काम निर्धारित योजना के अनुसार किया जाएगा। सात नवंबर को मुख्य आयोजन के दिन दीयों में तेल और बाती डालने के बाद शाम को उन्हें एक साथ रोशन किया जाएगा। इस दौरान सरयू तट पर 2147 अर्चक सामूहिक महाआरती करेंगे। राम की पैड़ी से लेकर सरयू तट तक धार्मिक अनुष्ठान, दीप प्रज्ज्वलन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए अयोध्या में भव्य नजारा देखने को मिलेगा। आयोजन में ड्रोन लाइट शो भी आकर्षण का केंद्र रहेगा।

पांच देशों की रामलीला, 12 मंचों पर दिखेगी सांस्कृतिक विविधता


इस बार दीपोत्सव में दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, नेपाल, लाओस और थाईलैंड के कलाकार रामलीला की प्रस्तुतियां देंगे। इसके अलावा असम, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और केरल सहित कई राज्यों के कलाकार रामचरित और रामकथा पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। आयोजन के दौरान करीब 2500 कलाकारों के 12 मंचों पर प्रस्तुति देने की योजना है। विदेशी कलाकार अलग-अलग भाषाओं, वेशभूषा और लोक परंपराओं के माध्यम से रामकथा की विविध सांस्कृतिक व्याख्याएं प्रस्तुत करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर दीपोत्सव का आयोजन एक दिन बढ़ाकर नौ नवंबर तक किया गया है। इस दिन राम की पैड़ी पर लेजर शो, ड्रोन लाइटिंग, प्रोजेक्शन मैपिंग और लाइट एंड साउंड शो आयोजित होंगे, ताकि स्थानीय लोग और श्रद्धालु भी दीपोत्सव की भव्यता का आनंद ले सकें।