Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● ग्रेटर नोएडा के 64 गांवों में लगेंगी LED स्ट्रीट लाइटें, 9 करोड़ रुपये होंगे खर्च; एयरपोर्ट रूट भी होगा रोशन
● दिवाली पर गौतमबुद्धनगर में सुरक्षा का बड़ा प्लान, 10 जोन और 26 सेक्टर में बंटा पुलिस कमिश्नरेट
● दिल्ली-NCR में फिर बदलेगा मौसम, उत्तर भारत में सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ! प्रदूषण से फिलहाल राहत नहीं
● ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक विकास के लिए CM योगी से मिले IBA प्रतिनिधिमंडल, 10 सुझावों का ज्ञापन सौंपा
● गौर अंडरपास से राहत, तिलपता पर अब भी आफत!
● दिल्ली में ब्लाइंड डेट के नाम पर 26 हजार की वसूली! युवक को कैफे में बनाया बंधक, मालिक समेत दो गिरफ्तार
● यूपी की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार देने की तैयारी, स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के तहत बनेगी एडवाइजरी काउंसिल
● अयोध्या में कल से पांच दिवसीय दीपोत्सव का शंखनाद, 56 घाटों पर जगमगाएंगे 30 लाख दीये; पांच देशों की रामलीला मंडलियां करेंगी मंचन
● ग्रेटर नोएडा वेस्ट को जाम से मिलेगी राहत, 5 नवंबर से खुलेगा गौड़ चौक अंडरपास; तीन दिन चलेगा ट्रायल
● दिल्ली की हवा हुई जहरीली: इंडिया गेट से गाजीपुर तक AQI 400 पार, GRAP-2 के बावजूद नहीं मिल रही राहत
दिल्ली में ब्लाइंड डेट के नाम पर 26 हजार की वसूली! युवक को कैफे में बनाया बंधक, मालिक समेत दो गिरफ्तार
दिल्ली में डेटिंग ऐप के जरिए ब्लाइंड डेट पर बुलाकर युवक से कथित तौर पर 26 हजार रुपये की जबरन वसूली का मामला सामने आया है।
- sakshi choudhary
- 04 Nov, 2026
दिल्ली में डेटिंग ऐप के जरिए ब्लाइंड डेट पर बुलाकर युवक से कथित तौर पर 26 हजार रुपये की जबरन वसूली का मामला सामने आया है। घटना उत्तर-पश्चिम दिल्ली के मुखर्जी नगर स्थित हडसन लेन के ब्लैक पैंथर कैफे की है। पुलिस ने इस मामले में कैफे मालिक जावेद और उसके मैनेजर अनुज कुमार को गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता बिहार के पश्चिम चंपारण का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, एक नवंबर को उसकी मुलाकात डेटिंग ऐप पर सान्या नाम की युवती से हुई थी। युवती ने उसे शाम करीब 6:30 से 7 बजे के बीच जीटीबी नगर मेट्रो स्टेशन के पास मिलने के लिए बुलाया। वहां से वह उसे हडसन लेन स्थित कैफे में ले गई।
युवती ने मंगाए महंगे आइटम, थमा दिया 26 हजार का बिल
पुलिस के अनुसार, कैफे में युवती ने खाने-पीने की कई चीजें और व्हिस्की ऑर्डर की। कुछ समय बाद युवक को करीब 26 हजार रुपये का हाथ से लिखा हुआ बिल दिया गया। इतनी बड़ी रकम देखकर युवक ने बिल पर सवाल उठाए और भुगतान करने से आपत्ति जताई। आरोप है कि इसके बाद कैफे मालिक और कर्मचारियों ने उस पर तुरंत पैसे देने का दबाव बनाया और धमकी दी। युवक को भुगतान होने तक कैफे से बाहर नहीं जाने दिया गया। डर के कारण उसने अपने पिता को फोन किया और पूरी घटना बताई। इसके बाद पिता ने ऑनलाइन माध्यम से पैसे ट्रांसफर किए। बताया गया कि पहले कैफे की ओर से दिए गए QR कोड पर भुगतान नहीं हो सका, जिसके बाद दूसरा QR कोड दिया गया। इस पर भुगतान होने के बाद युवक को वहां से जाने दिया गया।
कैफे मालिक और मैनेजर गिरफ्तार, युवती की तलाश जारी
घटना के बाद युवती ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया और संपर्क से बाहर हो गई। युवक के पिता की ओर से पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दिए जाने के बाद मुखर्जी नगर थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कैफे मालिक जावेद (38) और मैनेजर अनुज कुमार (24) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी गाजियाबाद के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों का पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(2) और 3(5) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस युवती की पहचान सान्या उर्फ निकिता के रूप में कर उसकी तलाश कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस घटना में अन्य लोग शामिल हैं या इसके पीछे कोई संगठित वसूली गिरोह काम कर रहा है।