Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● Greater Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे पर अब 100 की जगह 75 KM की रफ्तार से दौड़ेंगी गाड़ियां, जानें कब तक लागू रहेगी नई स्पीड लिमिट ● Delhi-NCR Weather: राजधानी में बढ़ी ठंड, दिल्ली की हवा 'खराब' श्रेणी में; कई इलाकों में AQI 300 पार ● Greater Noida News: ढकी नंबर प्लेट वाली क्रेटा का चालान करने पर ट्रैफिक कांस्टेबल पर कार्रवाई, इंस्पेक्टर पिता पर अभद्रता के आरोप ● Greater Noida News: जेवर में रूसी कंपनी फार्मस्टैंडर्ड लगाएगी मेडिकल उपकरण निर्माण इकाई? यीडा क्षेत्र में प्रतिनिधिमंडल ने देखी जमीन ● ग्रेटर नोएडा जिला बार एसोसिएशन कलेक्ट्रेट चुनाव: सभी प्रत्याशियों के नामांकन वैध, 2 दिसंबर को होगा मतदान ● ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण से निपटने के लिए पेड़ों की धुलाई, 30 से अधिक टैंकर तैनात ● ग्रेटर नोएडा के 10 से ज्यादा सेक्टरों के पार्कों का होगा कायाकल्प! ● ग्रेटर नोएडा में सुबह-सुबह चला प्राधिकरण का बुलडोजर, सहारा समतल में 3 एकड़ जमीन कब्जामुक्त ● FSSAI का बड़ा एक्शन! दो कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड, पांच के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मंजूरी ● Ghaziabad News: सेहत के नाम पर बिक रहा मिलावटी घी, मसालों में भी मिलावट! 787 नमूनों में 499 फेल

Delhi-NCR Weather: राजधानी में बढ़ी ठंड, दिल्ली की हवा 'खराब' श्रेणी में; कई इलाकों में AQI 300 पार

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। सुबह और रात के समय ठंड बढ़ रही है, वहीं राजधानी की हवा में प्रदूषण का स्तर भी चिंता का विषय बना हुआ है। बुधवार, 25 नवंबर 2026 की सुबह दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 228 दर्ज किया गया।
top-news

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। सुबह और रात के समय ठंड बढ़ रही है, वहीं राजधानी की हवा में प्रदूषण का स्तर भी चिंता का विषय बना हुआ है। बुधवार, 25 नवंबर 2026 की सुबह दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 228 दर्ज किया गया। यह 'खराब' श्रेणी में आता है। हालांकि, दिल्ली के कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर 300 के पार पहुंच गया, जहां हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज की गई।


दिल्ली सरकार के पर्यावरण विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार सुबह 6 बजे राजधानी का औसत AQI 228 रहा। सबसे अधिक प्रदूषण दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU) में दर्ज किया गया, जहां AQI 331 तक पहुंच गया। आनंद विहार में 327 और नॉर्थ कैंपस में 314 का AQI रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा इग्नू-मैदानगढ़ी और बुराड़ी क्रॉसिंग में भी AQI 304-304 दर्ज हुआ। अशोक विहार में वायु गुणवत्ता सूचकांक 224 रहा। इन आंकड़ों से साफ है कि राजधानी के अलग-अलग इलाकों में प्रदूषण का स्तर एक जैसा नहीं है। इससे पहले मंगलवार सुबह 8 बजे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के रियल टाइम डेटा में दिल्ली का औसत AQI 200 दर्ज किया गया था। उस समय PM2.5 प्रमुख प्रदूषक रहा।


मौसम की बात करें तो भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुमान के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक दिल्ली में आसमान मुख्य रूप से साफ रहने और बारिश की संभावना नहीं है। सुबह के समय हल्की धुंध या कोहरा छा सकता है। दिन का अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। तापमान में गिरावट के साथ सुबह-शाम ठंड का असर बढ़ सकता है। वहीं, प्रदूषण के कारण संवेदनशील लोगों, बच्चों और बुजुर्गों को बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की जरूरत है।