Punjabi Singer Rajveer Jawanda का निधन, Bike Accident में हुए थे गंभीर घायल

- sakshi choudhary
- 08 Oct, 2025
पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से एक दुखद समाचार सामने आया है। मशहूर Punjabi singer and actor Rajveer Jawanda का इलाज के दौरान निधन हो गया है। वे 27 सितंबर को पंचकूला के पिंजौर में एक BMW bike accident में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मोहाली के Fortis Hospital में उन्हें 11 दिनों तक ventilator support पर रखा गया, लेकिन बुधवार सुबह उनकी मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब राजवीर अपनी बाइक से बद्दी से पिंजौर जा रहे थे और रास्ते में सांडों की लड़ाई के कारण उनका नियंत्रण बिगड़ गया। इस दर्दनाक घटना में उन्हें सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई थीं।
Punjabi Singer Rajveer Jawanda के निधन की खबर से पूरे पंजाब में शोक की लहर दौड़ गई है। लुधियाना स्थित उनके पैतृक गांव पौना में लोग उनकी सलामती के लिए Gurudwara Sahib में लगातार अरदास कर रहे थे। राजवीर की मां Paramjeet Kaur गांव की सरपंच रह चुकी हैं, जबकि उनके पिता Karam Singh पंजाब पुलिस में एएसआई थे। राजवीर ने भी 2011 में पुलिस विभाग में constable के रूप में नौकरी शुरू की थी, लेकिन संगीत के प्रति जुनून के चलते उन्होंने 2019 में यह नौकरी छोड़ दी और अपने सिंगिंग करियर को आगे बढ़ाया।
राजवीर जवंदा ने 2014 में Munda Like Me नामक एलबम से संगीत जगत में कदम रखा और 2016 में उनके गाने Kali Jawande Di ने उन्हें स्टार बना दिया। इसके बाद उनके हिट सॉन्ग्स जैसे Mukabla, Kangni, Kesri Jhande, Landlord और Surname ने उन्हें पंजाबी इंडस्ट्री का लोकप्रिय चेहरा बना दिया। वहीं 2018 में उन्होंने फिल्म Subedar Joginder Singh से एक्टिंग डेब्यू किया और बाद में Kaka Ji, Jind Jaan, Mindo Taseeldarni और Sikander 2 जैसी फिल्मों में भी दमदार भूमिकाएं निभाईं।
Punjabi Singer Rajveer Jawanda न सिर्फ एक बेहतरीन गायक और अभिनेता थे बल्कि एक जमीन से जुड़े इंसान भी थे। उन्हें bike riding का बहुत शौक था और हाल ही में उन्होंने 27 लाख रुपये की BMW bike खरीदी थी। गांव लौटने पर वे बच्चों को मिठाइयां बांटते और सभी के साथ हंसी-खुशी का माहौल बनाते थे। राजवीर अपने पीछे पत्नी Ashwinder Kaur, बेटी Hemant Kaur और बेटे Dilawar Singh को छोड़ गए हैं। पंजाबी संगीत जगत ने आज एक प्रतिभाशाली कलाकार खो दिया है, जिनकी आवाज़ और विनम्रता को उनके प्रशंसक हमेशा याद रखेंगे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *