Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के सुथ्याना में प्राधिकरण का बुलडोजर एक्शन, 9500 वर्ग मीटर जमीन से अवैध निर्माण ध्वस्त ● ग्रेटर नोएडा में धूमधाम से मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती, कई हस्तियों को किया गया सम्मानित ● ग्रेटर नोएडा में एडू विजार्डियंस की पहली ऑफलाइन परीक्षा संपन्न, 5 मिनट में बच्चों ने हल किए 100 सवाल ● Greater Noida News: प्राधिकरण में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 वरिष्ठ प्रबंधकों के विभाग बदले; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी ● Petrol Diesel Price: सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स खत्म; डीजल और जेट फ्यूल पर बढ़ाई ड्यूटी ● Greater Noida News: नीमका जेल में बंद मां के 5 साल के बेटे का नर्सरी में दाखिला, स्कूल बस लेने आएगी जेल तक ● Noida News: पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने किए 6 पुलिसकर्मियों के तबादले, सेक्टर-63, 49 और फेस-3 थाने को मिले नए प्रभारी ● पीलीभीत वोटर लिस्ट विवाद: दोनों हटाए गए SDM की लखनऊ में तैनाती रद्द, शासन ने प्रतीक्षारत किया ● काशी को मिली तीन नई ट्रेन सेवाओं की सौगात, दिल्ली के लिए दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर; गाजियाबाद और अलीगढ़ में भी होगा ठहराव ● दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक, प्रदूषण के बढ़ते खतरे के बीच केंद्र का बड़ा फैसला

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन! आमिर खान, विक्की कौशल समेत सितारों ने दी अंतिम विदाई

दिग्गज पार्श्व गायिका Asha Bhosle अब पंचतत्व में विलीन हो चुकी हैं। 12 अप्रैल 2026 को 92 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया, जिसके बाद सोमवार को मुंबई में उनके अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में फिल्मी सितारे, राजनेता और प्रशंसक पहुंचे। उनके पार्थिव शरीर को सफेद और पीले फूलों से सजे मोक्ष रथ में अंतिम यात्रा के लिए ले जाया गया। मुंबई के Shivaji Park में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
top-news

दिग्गज पार्श्व गायिका Asha Bhosle अब पंचतत्व में विलीन हो चुकी हैं। 12 अप्रैल 2026 को 92 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया, जिसके बाद सोमवार को मुंबई में उनके अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में फिल्मी सितारे, राजनेता और प्रशंसक पहुंचे। उनके पार्थिव शरीर को सफेद और पीले फूलों से सजे मोक्ष रथ में अंतिम यात्रा के लिए ले जाया गया। मुंबई के Shivaji Park में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।


अंतिम संस्कार के दौरान मुंबई पुलिस ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर श्रद्धांजलि दी। इस भावुक मौके पर Aamir Khan, Vicky Kaushal और Raj Thackeray समेत कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। आमिर खान काफी भावुक नजर आए, जबकि विक्की कौशल ने पुष्प अर्पित कर परिवार को सांत्वना दी। गायक Shaan, अभिनेता Vivek Oberoi, निर्देशक Ramesh Sippy और अभिनेत्री Padmini Kolhapure ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी।


महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis ने अंतिम संस्कार के बाद उनके परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। आशा भोसले का जाना भारतीय संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनकी मधुर आवाज और सदाबहार गीत हमेशा श्रोताओं के दिलों में जीवित रहेंगे और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।