Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के दनकौर में बनेगा जिले का तीसरा CM कंपोजिट स्कूल, 30 करोड़ की लागत से मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं ● बृजभूषण शरण सिंह बरी: ‘आरोप साबित होता तो खुद फांसी पर लटक जाता’, कोर्ट के फैसले के बाद पहला रिएक्शन ● कांवड़ यात्रा से पहले ग्रेटर नोएडा में तैयारियां तेज, खुले बिजली पैनल बॉक्स बंद और सड़कों के गड्ढे भरे गए ● ज्ञान गौरव सम्मान 2026 से सम्मानित हुए डॉ एन.सी. शर्मा और सुमन शर्मा, शिक्षा क्षेत्र में योगदान को मिली नई पहचान ● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के आउटसोर्स कर्मचारियों का अल्टीमेटम, सोमवार तक समाधान नहीं तो मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरना ● ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत GNIOT MBA संस्थान में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ● ग्रेटर नोएडा में बेटियों की पढ़ाई को मिलेगा नया ठिकाना, बिसरख में बनेगा पहला कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय ● कुलगाम आतंकी हमला: नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या, TRF ने ली जिम्मेदारी, घाटी में बढ़ी दहशत ● ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 में जगमगाया विकास: 21 हाईमास्ट और 450 एलईडी स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, सुरक्षा और उद्योगों को मिलेगा बड़ा फायदा ● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दो अधिकारी सेवानिवृत्त, सम्मान के साथ दी गई विदाई

बिसरख डूब क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई, 25 हजार वर्ग मीटर जमीन मुक्त

ग्रेटर नोएडा में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ Greater Noida Authority ने सख्त रुख अपनाते हुए सोमवार को बिसरख के डूब क्षेत्र में बुल्डोजर कार्रवाई की।
top-news

ग्रेटर नोएडा में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ Greater Noida Authority ने सख्त रुख अपनाते हुए सोमवार को बिसरख के डूब क्षेत्र में बुल्डोजर कार्रवाई की। सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में कालोनाइजरों द्वारा की जा रही अवैध प्लॉटिंग और बाउंड्री निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। अभियान के दौरान खसरा संख्या 333 और 334 की करीब 25 हजार वर्ग मीटर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया, जिससे प्रशासन की Zero Tolerance Policy साफ नजर आई।


प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने स्पष्ट किया कि Greater Noida के अधिसूचित क्षेत्र में किसी भी तरह के illegal construction की अनुमति नहीं है। उन्होंने आम जनता से appeal की कि जमीन खरीदने से पहले Authority से proper verification जरूर करें, ताकि fraud या illegal colony में निवेश से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनियों में निवेश करना लोगों के लिए आर्थिक नुकसान का कारण बन सकता है।

इस कार्रवाई को सफल बनाने में वर्क सर्किल तीन के वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात शंकर, प्रबंधक प्रशांत समाधिया, पुलिस चौकी इंचार्ज संदीप कुमार और उनकी टीम की अहम भूमिका रही। प्राधिकरण ने कालोनाइजरों को चेतावनी दी है कि यदि दोबारा अवैध निर्माण किया गया तो strict legal action लिया जाएगा। इससे पहले भी तिलपता, रोजा याकूबपुर, खेड़ा चौगानपुर और चिपियाना बुजुर्ग में encroachment removal drive चलाया जा चुका है, और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *