Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● ग्रेटर नोएडा के दनकौर में बनेगा जिले का तीसरा CM कंपोजिट स्कूल, 30 करोड़ की लागत से मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
● बृजभूषण शरण सिंह बरी: ‘आरोप साबित होता तो खुद फांसी पर लटक जाता’, कोर्ट के फैसले के बाद पहला रिएक्शन
● कांवड़ यात्रा से पहले ग्रेटर नोएडा में तैयारियां तेज, खुले बिजली पैनल बॉक्स बंद और सड़कों के गड्ढे भरे गए
● ज्ञान गौरव सम्मान 2026 से सम्मानित हुए डॉ एन.सी. शर्मा और सुमन शर्मा, शिक्षा क्षेत्र में योगदान को मिली नई पहचान
● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के आउटसोर्स कर्मचारियों का अल्टीमेटम, सोमवार तक समाधान नहीं तो मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरना
● ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत GNIOT MBA संस्थान में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
● ग्रेटर नोएडा में बेटियों की पढ़ाई को मिलेगा नया ठिकाना, बिसरख में बनेगा पहला कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय
● कुलगाम आतंकी हमला: नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या, TRF ने ली जिम्मेदारी, घाटी में बढ़ी दहशत
● ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 में जगमगाया विकास: 21 हाईमास्ट और 450 एलईडी स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, सुरक्षा और उद्योगों को मिलेगा बड़ा फायदा
● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दो अधिकारी सेवानिवृत्त, सम्मान के साथ दी गई विदाई
ग्रेटर नोएडा में ESIC का 350 बेड मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल बनेगा, नॉलेज पार्क-5 में ₹550 करोड़ की परियोजना
ग्रेटर नोएडा में कामगारों और नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी स्वास्थ्य सुविधा विकसित होने जा रही है।
- sakshi choudhary
- 01 May, 2026
ग्रेटर नोएडा में कामगारों और नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी स्वास्थ्य सुविधा विकसित होने जा रही है। Employees’ State Insurance Corporation (ESIC) द्वारा नॉलेज पार्क-5, ग्रेनो वेस्ट में 350 बेड का आधुनिक मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल बनाया जाएगा। Greater Noida Authority ने इस परियोजना के लिए जमीन आवंटन के बाद लीज डीड भी ESIC के पक्ष में कर दी है। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रमिक दिवस के अवसर पर इसका वर्चुअल शिलान्यास कर सकते हैं। इस अस्पताल के निर्माण पर करीब 550 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
Greater Noida Authority के CEO एनजी रवि कुमार ने बताया कि ESIC अस्पताल के लिए 130 मीटर रोड पर योट्टा डाटा सेंटर के पास भूखंड संख्या-6ए की लगभग 29,300 वर्गमीटर जमीन उपलब्ध कराई गई है। लंबे समय से इस अस्पताल के लिए उपयुक्त भूमि की तलाश चल रही थी, जो अब पूरी हो गई है। नॉलेज पार्क-5 का यह क्षेत्र सूरजपुर इंडस्ट्रियल एरिया, ईकोटेक-3, ईकोटेक-12, टॉय पार्क और महिला उद्यमी पार्क के पास स्थित है, जिससे बड़ी संख्या में औद्योगिक श्रमिकों को सीधा लाभ मिलेगा।
यह ESIC Multispeciality Hospital ओपीडी, इमरजेंसी और भर्ती की सुविधाओं से लैस होगा। इसमें बाल रोग, स्त्री रोग, सर्जरी, हड्डी रोग और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज भी उपलब्ध कराया जाएगा। बहुमंजिला इमारत में बनने वाला यह अस्पताल करीब तीन साल में तैयार हो सकता है। वहीं, श्रमिक दिवस के मौके पर निंबस रियल्टी द्वारा यमुना एक्सप्रेसवे स्थित निंबस द पाम विलेज में कैंसर जागरूकता शिविर लगाया गया और जिम्स में 1 मई से मेगा हेल्थ कैंप की शुरुआत की जा रही है, जहां पूरे मई महीने मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *