Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अधिकारियों के कार्यों का फेरबदल, 130 मीटर रोड और अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी तय ● ग्रेटर नोएडा की सोसायटी पार्किंग में फॉर्च्यूनर के टायर-रिम से छेड़छाड़, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल ● यूपी में PDA पर सियासी घमासान, योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार ● PM Modi: भाजपा की नई टीम के साथ आज बैठक, पदाधिकारियों को करेंगे संबोधित ● दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या, ससुराल पक्ष पर पीट-पीटकर मारने का आरोप ● नोएडा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने निजी लैब का किया उद्घाटन ● ग्रेटर नोएडा में 15 कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई, बंद करने का नोटिस ● सड़क किनारे अतिक्रमण पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, 12 अवैध दुकानें ध्वस्त ● विजय इंटरनेशनल स्कूल में प्री-प्राइमरी विद्यार्थियों के लिए जागरूकता गतिविधि आयोजित ● Migson Ultimo Society में पानी की जांच, TDS मानक के अनुरूप; Greater Noida Authority ने सोसाइटी प्रबंधन को भेजा Notice

New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज

नोएडा और आसपास के क्षेत्रों के विकास को नई गति देने के लिए न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी शुरू हो गई है। दादरी-नोएडा-गाजियाबाद इन्वेस्टमेंट रीजन (DNGIR), जिसे न्यू नोएडा के नाम से विकसित किया जा रहा है, उसकी बेहतर कनेक्टिविटी को लेकर शुक्रवार को नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों की अहम बैठक आयोजित की गई।
top-news

नोएडा और आसपास के क्षेत्रों के विकास को नई गति देने के लिए न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी शुरू हो गई है। दादरी-नोएडा-गाजियाबाद इन्वेस्टमेंट रीजन (DNGIR), जिसे न्यू नोएडा के नाम से विकसित किया जा रहा है, उसकी बेहतर कनेक्टिविटी को लेकर शुक्रवार को नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में गंगा एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे के बीच प्रस्तावित 72 किलोमीटर लंबे लिंक एक्सप्रेसवे को सबसे उपयुक्त विकल्प माना गया। यह परियोजना दादरी से खुर्जा तक फैले करीब 80 गांवों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। अधिकारियों का मानना है कि एयरपोर्ट से सीधी कनेक्टिविटी मिलने पर न्यू नोएडा निवेश, उद्योग और रोजगार के बड़े केंद्र के रूप में उभर सकता है।


बैठक में यह भी चर्चा हुई कि प्रस्तावित लिंक एक्सप्रेसवे पूरी तरह एलिवेटेड होगा और वर्तमान अलाइनमेंट में न्यू नोएडा के लिए कोई लूप प्रस्तावित नहीं है। नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी क्रांति शेखर सिंह के अनुसार, उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीडा) को जल्द पत्र भेजकर न्यू नोएडा क्षेत्र में एक्सप्रेसवे का लूप बनाने का अनुरोध किया जाएगा। यदि यह प्रस्ताव मंजूर होता है तो करीब 20 गांव सीधे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, यमुना एक्सप्रेसवे और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ जाएंगे। इससे क्षेत्र में परिवहन सुविधाएं बेहतर होंगी और औद्योगिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कनेक्टिविटी परियोजना पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आर्थिक विकास को नई दिशा दे सकती है।


इसके साथ ही न्यू नोएडा परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने जुलाई तक तीन तहसीलदारों की नियुक्ति का लक्ष्य निर्धारित किया है ताकि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज हो सके। शुरुआत ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के आसपास के क्षेत्र से की जाएगी, जहां पहले से सड़क निर्माण हो चुका है और वहीं परियोजना का साइट ऑफिस भी स्थापित किया जाएगा। किसानों के लिए मुआवजा दर 4300 रुपये प्रति वर्गमीटर तय की गई है, जबकि 7 प्रतिशत विकसित भूखंड लेने वाले किसानों को 3800 रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से भुगतान किया जाएगा। माना जा रहा है कि यह परियोजना न्यू नोएडा को प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक और निवेश केंद्रों में शामिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।