Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अधिकारियों के कार्यों का फेरबदल, 130 मीटर रोड और अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी तय ● ग्रेटर नोएडा की सोसायटी पार्किंग में फॉर्च्यूनर के टायर-रिम से छेड़छाड़, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल ● यूपी में PDA पर सियासी घमासान, योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार ● PM Modi: भाजपा की नई टीम के साथ आज बैठक, पदाधिकारियों को करेंगे संबोधित ● दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या, ससुराल पक्ष पर पीट-पीटकर मारने का आरोप ● नोएडा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने निजी लैब का किया उद्घाटन ● ग्रेटर नोएडा में 15 कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई, बंद करने का नोटिस ● सड़क किनारे अतिक्रमण पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, 12 अवैध दुकानें ध्वस्त ● विजय इंटरनेशनल स्कूल में प्री-प्राइमरी विद्यार्थियों के लिए जागरूकता गतिविधि आयोजित ● Migson Ultimo Society में पानी की जांच, TDS मानक के अनुरूप; Greater Noida Authority ने सोसाइटी प्रबंधन को भेजा Notice

UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) ग्रेटर नोएडा चैप्टर के अनुरोध पर उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPSIDA) द्वारा शुक्रवार को आईआईए कार्यालय के सभागार में विशेष राजस्व संग्रहण शिविर का आयोजन किया गया।
top-news

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) ग्रेटर नोएडा चैप्टर के अनुरोध पर उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPSIDA) द्वारा शुक्रवार को आईआईए कार्यालय के सभागार में विशेष राजस्व संग्रहण शिविर का आयोजन किया गया। यह कैंप पूर्वाह्न 11 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित किया गया, जिसमें यूपीसीडा के अधिकारियों ने उद्योगपतियों एवं भूखंड आवंटियों की समस्याओं का समाधान करते हुए अनुरक्षण शुल्क (मेंटेनेंस चार्ज) एवं लीज़ रेंट जमा कराने की सुविधा उपलब्ध कराई। इस पहल को स्थानीय उद्योग जगत से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली और बड़ी संख्या में उद्यमी शिविर में पहुंचे।


साइट-बी एवं साइट-सी औद्योगिक क्षेत्रों के उद्यमियों ने शिविर का लाभ उठाते हुए अपने भूखंडों से संबंधित लंबित अनुरक्षण शुल्क और लीज़ रेंट का भुगतान किया। लंबे समय से लंबित भुगतानों के निस्तारण के लिए आयोजित इस विशेष कैंप में उद्यमियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। शिविर के दौरान यूपीसीडा अधिकारियों ने दस्तावेजों की जांच, भुगतान संबंधी जानकारी तथा अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाकर उद्योगपतियों को राहत प्रदान की। इससे उद्यमियों का समय बचा और उन्हें विभागीय कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ी।

आईआईए ग्रेटर नोएडा चैप्टर के चेयरमैन सरबजीत सिंह ने बताया कि इस विशेष शिविर के माध्यम से उद्योगपतियों को एक ही स्थान पर आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई गईं, जिससे उन्हें काफी सुविधा हुई। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में आवंटियों द्वारा अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट जमा किए जाने से यूपीसीडा को महत्वपूर्ण राजस्व प्राप्त हुआ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी ऐसे शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिससे उद्योगों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सके तथा औद्योगिक विकास को और गति मिले।