Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● Migson Ultimo Society में पानी की जांच, TDS मानक के अनुरूप; Greater Noida Authority ने सोसाइटी प्रबंधन को भेजा Notice ● Delhi High Court का बड़ा फैसला: Live-in relationship शादी के समान, माता-पिता भी नहीं कर सकते दखल ● आजम खां पर ED का शिकंजा और कसा, 84 मुकदमों का रिकॉर्ड खंगालने के बाद जौहर यूनिवर्सिटी पर Raid ● राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद सख्ती: फेस रीडिंग से हाजिरी, कैमरों की निगरानी; कर्मचारियों पर कार्रवाई तेज ● Delhi: पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर हटा सुरक्षा घेरा, बैरिकेड्स और बोलार्ड्स हटाए गए ● Greater Noida Fire: लकड़ी-गत्ते की फैक्टरी में भीषण आग, 3 घंटे की मशक्कत के बाद काबू ● Weather Update: नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद में आज फिर बरसेंगे बदरा ● UP Election 2027: विधानसभा चुनाव की तैयारियों में BSP सक्रिय, सतीश चंद्र मिश्र को चुनाव आयोग से जुड़े काम की जिम्मेदारी ● Greater Noida: सीएम योगी आज यमुना सिटी में दो ऑटोमोबाइल प्लांट का करेंगे शिलान्यास, 5145 करोड़ का निवेश ● बिलासपुर में अवैध कॉलोनी पर प्राधिकरण का कड़ा प्रहार, निर्माण ध्वस्त

Migson Ultimo Society में पानी की जांच, TDS मानक के अनुरूप; Greater Noida Authority ने सोसाइटी प्रबंधन को भेजा Notice

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमिक्रॉन-3 स्थित Migson Ultimo Society में दूषित पानी की शिकायत के बाद Greater Noida Authority के जल विभाग ने जांच की।
top-news

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमिक्रॉन-3 स्थित Migson Ultimo Society में दूषित पानी की शिकायत के बाद Greater Noida Authority के जल विभाग ने जांच की। प्राधिकरण की टीम ने सोसाइटी के पास स्थित प्राधिकरण के नलकूप से पानी के सैंपल लिए। प्राथमिक जांच में पानी का TDS 200 पाया गया, जबकि निर्धारित अधिकतम मानक 500 है। यानी शुरुआती जांच के अनुसार पानी में TDS की मात्रा तय सीमा के भीतर मिली है। Greater Noida Authority के CEO एनजी रवि कुमार के निर्देश पर वरिष्ठ प्रबंधक जल चेतराम सिंह, प्रबंधक स्वतंत्र वर्मा और सहायक प्रबंधक गौरव बघेल की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।


जांच के दौरान टीम ने सोसाइटी के पानी के सैंपल को आगे की जांच के लिए श्रीराम टेस्ट लैब भेजने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने आशंका जताई कि समस्या प्राधिकरण की ओर से सप्लाई किए जा रहे पानी में नहीं, बल्कि सोसाइटी के आंतरिक water supply network में हो सकती है। जल विभाग के मुताबिक प्राधिकरण की जिम्मेदारी सोसाइटी के टैंक तक पानी की सप्लाई करने की है, जबकि टैंक के बाद सोसाइटी के अंदर पाइपलाइन और जलापूर्ति नेटवर्क को दुरुस्त रखना बिल्डर या सोसाइटी प्रबंधन की जिम्मेदारी है।

Greater Noida Authority ने Migson Ultimo Society के प्रबंधन को Notice जारी कर पानी के टैंक की सफाई कराने और आंतरिक पाइपलाइन का परीक्षण कराने के निर्देश दिए हैं। प्राधिकरण की कार्रवाई के बाद अब लैब रिपोर्ट का इंतजार रहेगा, जिससे पानी की गुणवत्ता को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल प्राथमिक जांच में TDS मानक के अनुरूप मिलने से प्राधिकरण की ओर से सप्लाई किए जा रहे पानी पर सवाल कम हुए हैं, जबकि सोसाइटी के internal network की जांच पर फोकस बढ़ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *