Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● घंघोला के किसानों को मिले आबादी भूखंड ● चौधरी केसरी सिंह ‘गुर्जर’ की तृतीय पुण्यतिथि पर संगोष्ठी, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में नगर निगम गठन की उठी मांग ● नोएडा में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा, एक दिन में 105 नए केस; मरीजों की संख्या 120 पहुंची ● दिल्ली में इन्फ्लूएंजा के 3000 से ज्यादा केस, सीएम ने बुलाई बैठक; मंत्री बोले- स्थिति नियंत्रण में ● ग्रेटर नोएडा में 1.07 किलो संदिग्ध मादक पदार्थ के साथ दो विदेशी नागरिक गिरफ्तार, महिला भी शामिल ● यूपी में 3572 युवाओं को नियुक्ति पत्र, योगी का बड़ा एलान- छह महीने में एक लाख और सरकारी नौकरियां ● पर्थला चौक पर 80 करोड़ से बनेगा 6-लेन अंडरपास, नोएडा वेस्ट के लाखों लोगों को मिलेगी जाम से राहत ● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अधिकारियों के कार्यों का फेरबदल, 130 मीटर रोड और अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी तय ● ग्रेटर नोएडा की सोसायटी पार्किंग में फॉर्च्यूनर के टायर-रिम से छेड़छाड़, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल ● यूपी में PDA पर सियासी घमासान, योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार

चौधरी केसरी सिंह ‘गुर्जर’ की तृतीय पुण्यतिथि पर संगोष्ठी, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में नगर निगम गठन की उठी मांग

राष्ट्रीय देहात मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय चौधरी केसरी सिंह ‘गुर्जर’ की तृतीय पुण्यतिथि पर मंगलवार को इंद्रप्रस्थ लॉ कॉलेज, ग्रेटर नोएडा में संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
top-news

राष्ट्रीय देहात मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय चौधरी केसरी सिंह ‘गुर्जर’ की तृतीय पुण्यतिथि पर मंगलवार को इंद्रप्रस्थ लॉ कॉलेज, ग्रेटर नोएडा में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देहात मोर्चा और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने पहुंचकर स्वर्गीय चौधरी केसरी सिंह ‘गुर्जर’ को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके सामाजिक योगदान को याद किया। वक्ताओं ने उन्हें गांव-देहात, किसानों और सामाजिक न्याय के मुद्दों का पैरोकार बताया। गौरतलब है कि चौधरी केसरी सिंह ‘गुर्जर’ राष्ट्रीय देहात मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे थे। वे सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए आवाज उठाने वाले प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी जाने जाते थे। वे पूर्व प्रधानमंत्री वी.पी. सिंह, शरद यादव और रामविलास पासवान जैसे वरिष्ठ नेताओं के सहयोगी रहे।


संगोष्ठी के दौरान नोएडा और ग्रेटर नोएडा में नगर निगम के गठन का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। नोएडा से एडवोकेट महेंद्र अवाना ने कहा कि देहात मोर्चा क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों को लेकर लगातार लोगों को जागरूक कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्राधिकरणों को किसानों की जमीन के लिए कम कीमत देनी पड़े, इस उद्देश्य से पंचायत चुनाव बंद किए गए हैं और राज्य सरकार को किसानों तथा क्षेत्रवासियों के हित में चुनाव कराने चाहिए। देहात मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राव संजय भाटी ने कहा कि गौतमबुद्ध नगर में नोएडा, ग्रेटर नोएडा और 244 गांवों के लोगों को लंबे समय से उनके संवैधानिक नागरिक अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से नोएडा और ग्रेटर नोएडा में नगर निगम गठन की घोषणा करने की मांग की, ताकि क्षेत्र के लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने और स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों में भागीदारी का अवसर मिल सके।

देहात मोर्चा के वरिष्ठ नेता देवराज नागर ने कहा कि प्राधिकरणों की कार्यप्रणाली के कारण बिल्डर, फ्लैट ओनर्स, किसान और क्षेत्र के निवासियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं को उठाने और उनके समाधान के लिए जनता का कोई निर्वाचित प्रतिनिधि प्राधिकरणों के बोर्ड में नहीं है। संगोष्ठी की अध्यक्षता चौधरी जयकरण सिंह खेड़ी ने की। कार्यक्रम को डॉ. विपिन गुप्ता, चौधरी सूबेराम डाबरा, चौधरी भीम सिंह सिरसा, नितिन शर्मा, डॉ. विजय गुर्जर, सुनील फौजी और फेडरेशन अध्यक्ष इलम सिंह नागर सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। इस अवसर पर संजय भाटी बिसरख, अश्विनी पवार, डॉ. अरविंद नागर, जतन भाटी, जगदीश नागर अट्टा, तेजपाल सिंह, छविराम सिंह, धर्मवीर सिंह समेत कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।