Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● गोवर्धन पूजा पर पैतृक गांव वैदपुरा पहुंचे सचिन पायलट, राजेश पायलट गोलचक्कर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
● छठ पूजा पर एक्सप्रेसवे पर बढ़ेगा ट्रैफिक का दबाव, UPIDA ने किए विशेष इंतजाम
● ग्रेटर नोएडा PNB घोटाला: BTech पास बैंक चपरासी पर 10.24 करोड़ की हेराफेरी का आरोप, CBI ने दो को किया गिरफ्तार
● ग्रेटर नोएडा में 55 किलो गांजा पकड़ा, तीन आरोपी गिरफ्तार; टेलीग्राम से लेते थे ऑर्डर और ऑनलाइन पार्सल से करते थे सप्लाई
● दिल्ली-NCR में धुंध और प्रदूषण का डबल अटैक, कई इलाकों में AQI 400 के करीब; गुरुग्राम की हवा सबसे खराब
● खतौनी में नाम नहीं, जमीन पर बोर्ड नही, आखिर किसके भरोसे है प्राधिकरण की भूमि
● Diwali 2026: आज शाम इस शुभ मुहूर्त में करें मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा, जानें पूजा का सही समय और विधि
● ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में दीपावली उत्सव, प्रेम और सद्भाव का दिया संदेश
● दिवाली से पहले ग्रेटर नोएडा की सड़कें और गांव रोशनी से जगमगाए, 1200 स्ट्रीट लाइटें हुईं चालू
● जेवर में 100 दिन से धरने पर किसान, मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान; धरनास्थल पर ही मनाएंगे दिवाली
ग्रेटर नोएडा में 55 किलो गांजा पकड़ा, तीन आरोपी गिरफ्तार; टेलीग्राम से लेते थे ऑर्डर और ऑनलाइन पार्सल से करते थे सप्लाई
गौतमबुद्ध नगर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बिसरख थाना पुलिस और स्वाट टीम ने गांजा तस्करी करने वाले कथित गिरोह का पर्दाफाश किया है।
- sakshi choudhary
- 10 Nov, 2026
गौतमबुद्ध नगर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बिसरख थाना पुलिस और स्वाट टीम ने गांजा तस्करी करने वाले कथित गिरोह का पर्दाफाश किया है। संयुक्त टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 55 किलो 124 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 55 लाख रुपये है। आरोपियों को गोल्डन ग्रैंड रोड स्थित एक निर्माणाधीन इमारत के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही हुंडई एसेंट कार और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।
टेलीग्राम पर लेते थे गांजे की बुकिंग
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पिछले करीब दो साल से गांजे की तस्करी में सक्रिय थे। पुलिस के अनुसार, वे ओडिशा और अन्य क्षेत्रों से कम कीमत पर गांजा खरीदकर लाते थे। इसके बाद गांजे को अलग-अलग ई-कॉमर्स कंपनियों की पैकेजिंग में छिपाकर रखा जाता था, ताकि किसी को शक न हो। आरोपी टेलीग्राम ऐप के जरिए ग्राहकों से ऑर्डर लेते थे और ऑनलाइन पार्सल या टैक्सी के माध्यम से घर तक गांजे की डिलीवरी करते थे। स्थानीय स्तर पर भी कार के जरिए इसकी सप्लाई की जाती थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी मांग के अनुसार गांजा ऊंचे दामों पर बेचते थे।
गाजियाबाद, बागपत और नोएडा के रहने वाले हैं आरोपी
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आलम खान (30), वसीम (26) और लक्ष्य राठौर (19) के रूप में की है। आलम खान गाजियाबाद, वसीम बागपत और लक्ष्य राठौर नोएडा की चोटपुर कॉलोनी का निवासी बताया गया है। पुलिस के मुताबिक, वसीम के खिलाफ हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर थाने में पहले से भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। इस मामले में बिसरख थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और गांजे की सप्लाई के नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है।