Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● गोवर्धन पूजा पर पैतृक गांव वैदपुरा पहुंचे सचिन पायलट, राजेश पायलट गोलचक्कर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
● छठ पूजा पर एक्सप्रेसवे पर बढ़ेगा ट्रैफिक का दबाव, UPIDA ने किए विशेष इंतजाम
● ग्रेटर नोएडा PNB घोटाला: BTech पास बैंक चपरासी पर 10.24 करोड़ की हेराफेरी का आरोप, CBI ने दो को किया गिरफ्तार
● ग्रेटर नोएडा में 55 किलो गांजा पकड़ा, तीन आरोपी गिरफ्तार; टेलीग्राम से लेते थे ऑर्डर और ऑनलाइन पार्सल से करते थे सप्लाई
● दिल्ली-NCR में धुंध और प्रदूषण का डबल अटैक, कई इलाकों में AQI 400 के करीब; गुरुग्राम की हवा सबसे खराब
● खतौनी में नाम नहीं, जमीन पर बोर्ड नही, आखिर किसके भरोसे है प्राधिकरण की भूमि
● Diwali 2026: आज शाम इस शुभ मुहूर्त में करें मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा, जानें पूजा का सही समय और विधि
● ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में दीपावली उत्सव, प्रेम और सद्भाव का दिया संदेश
● दिवाली से पहले ग्रेटर नोएडा की सड़कें और गांव रोशनी से जगमगाए, 1200 स्ट्रीट लाइटें हुईं चालू
● जेवर में 100 दिन से धरने पर किसान, मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान; धरनास्थल पर ही मनाएंगे दिवाली
ग्रेटर नोएडा PNB घोटाला: BTech पास बैंक चपरासी पर 10.24 करोड़ की हेराफेरी का आरोप, CBI ने दो को किया गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की सेक्टर पाई-1 शाखा में ग्राहकों के खातों से 10.24 करोड़ रुपये की कथित हेराफेरी का मामला सामने आया है।
- sakshi choudhary
- 10 Nov, 2026
ग्रेटर नोएडा के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की सेक्टर पाई-1 शाखा में ग्राहकों के खातों से 10.24 करोड़ रुपये की कथित हेराफेरी का मामला सामने आया है। इस मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बैंक की महिला कर्मचारी दीपांशी और निजी व्यक्ति आशुतोष कुमार पाठक को गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह है कि बैंक में चपरासी के पद पर तैनात बताई जा रही दीपांशी बीटेक डिग्रीधारक है। आरोप है कि उसने बैंक के दूसरे अधिकारियों की यूजर आईडी और पासवर्ड का दुरुपयोग कर ग्राहकों के खातों से रकम दूसरे खातों में ट्रांसफर की। सीबीआई ने 29 अक्टूबर को बैंक की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया था।
तीन साल तक चलता रहा कथित हेरफेर का खेल
बैंक की प्रारंभिक जांच के अनुसार, जुलाई 2023 से अक्टूबर 2026 के बीच ग्राहकों के खातों में अनधिकृत लेनदेन किए गए। आरोप है कि दीपांशी ने शाखा के छह अधिकारियों की बैंकिंग आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल कर लेनदेन किए। इसके लिए वह कथित तौर पर अधिकारियों की अनुपस्थिति में उनके कंप्यूटर सिस्टम पर काम करती थी। जांच में यह भी सामने आया कि कुछ ग्राहकों के मोबाइल नंबर या ट्रांजेक्शन अलर्ट में बदलाव किया गया, ताकि खाते से रकम निकलने पर उन्हें तुरंत सूचना न मिले। इसके अलावा कई फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में दूसरे लोगों को संयुक्त खाताधारक जोड़कर उन्हें समय से पहले बंद कराने और रकम दूसरे खातों में भेजने का आरोप है। बैंक की शिकायत में 49 एफडी से जुड़े लेनदेन का भी उल्लेख किया गया है।
एक ग्राहक की शिकायत से खुला मामला
यह मामला तब सामने आया, जब 16 सितंबर को एक महिला खाताधारक बैंक में पासबुक अपडेट कराने पहुंची। उसने अपने खाते में तीन ऐसे डेबिट ट्रांजेक्शन देखे, जिनकी अनुमति उसने नहीं दी थी। शिकायत बैंक प्रबंधन तक पहुंचने के बाद लेनदेन की जांच शुरू हुई। बैंक की प्रारंभिक पड़ताल में अलग-अलग ग्राहकों के खातों से करीब 10.24 करोड़ रुपये के अनधिकृत डेबिट का पता चला। शुरुआत में इस मामले में करीब 35 करोड़ रुपये की रकम गायब होने की चर्चाएं भी सामने आई थीं, लेकिन बैंक की शिकायत में फिलहाल 10.24 करोड़ रुपये की राशि दर्ज की गई है। बैंक ने यह भी कहा था कि खातों का मिलान करने की प्रक्रिया जारी है।
पुणे से पकड़ा गया दूसरा आरोपी, CBI रिमांड पर पूछताछ
सीबीआई ने बैंक कर्मचारी दीपांशी के साथ निजी व्यक्ति आशुतोष कुमार पाठक को भी गिरफ्तार किया है। आशुतोष को पुणे से पकड़ा गया था और वहां की विशेष सीबीआई अदालत से उसकी ट्रांजिट रिमांड ली गई। जांच एजेंसी दोनों आरोपियों से यह पता लगाने में जुटी है कि ग्राहकों के खातों से निकाली गई रकम किन खातों में भेजी गई और इस नेटवर्क में अन्य कौन लोग शामिल थे। 7 नवंबर को अदालत ने दोनों आरोपियों की सीबीआई रिमांड पांच दिन के लिए बढ़ाकर 12 नवंबर तक कर दी थी। मामले में अन्य लोगों की भूमिका और वास्तविक रकम का पता लगाने के लिए जांच जारी है।